जोधपुर

प्लेटफॉर्म पर सो रही साढ़े तीन साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 11, 2018
jodhpur news
प्लेटफॉर्म पर सो रही साढ़े तीन साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म

जोधपुर. राइकाबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर परिजन के साथ सो रही साढ़े तीन साल की बालिका का अपहरण कर बलात्कार का मामला सामने आया है। परिजनों की सूचना पर हरकत में आई जीआरपी ने तलाशी के दौरान बालिका को मुक्त करवाकर मौके से ही युवक को गिरफ्तार किया।

जीआरपी थानाधिकारी रविन्द्र बोथरा के अनुसार जोगी परिवार देर रात राइकाबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। वहां वो एक नम्बर प्लेटफॉर्म पर सो गए रात करीब बारह बजे एक युवक साढ़े तीन साल की बच्ची को नींद में ही उठाकर ले गया वह उसे केएन कॉलेज के सामने राइकाबाग ओवरब्रिज के नीचे झाड़ियों में ले गया और बलात्कार किया इस बीच, घरवालों को बच्ची गायब मिली तो तलाश शुरू की जीआरपी को भी सूचना दी गई तलाशी के दौरान बच्ची झाड़ियों में मिल गई पास में ही सो रहे भीलवाड़ा जिले में बारनी गांव निवासी कैलाश चंद्र पुत्र राज कुमार भील को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपराध करना कबूल कर लिया जिस पर जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया गुरुवार सुबह आरोपी का मेडिकल कराया गया उधर, बलात्कार पीड़िता बच्ची को गंभीर हालत के चलते उम्मेद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गम्भीर बताई जाती है चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन भी किया है।

Published on:
11 Oct 2018 12:13 pm