जोधपुर

तेज रफ्तार से आई बाइक ने तीन को लिया चपेट में

लोहावट (जोधपुर) . नई सडक़ पर जाटावास पुलिया का ओर से तेज रफतार से आई मोटरसाइकिल का कहर देखने को मिला। बाइक सवार ने सडक़ किनारे चल रहे तीन लोगों को चपेट में ले लिया।
less than 1 minute read
Mar 10, 2020
Three injured in road accident
तेज रफ्तार से आई बाइक ने तीन को लिया चपेट में

लोहावट (जोधपुर) . नई सडक़ पर जाटावास पुलिया का ओर से तेज रफतार से आई मोटरसाइकिल का कहर देखने को मिला। बाइक सवार ने सडक़ किनारे चल रहे तीन लोगों को चपेट में ले लिया।

इसमें एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया तथा दो अन्य को चोटें आई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वही गंभीर घायल को जोधपुर रैफर किया।

एएसआई उगराराम ने बताया कि जाटावास रेलवे पुल की तरफ से दोपहर में एक बाइक सवार मुख्य बाजार में सर्कल की तरफ आ रहा था। तभी बाइक सवार ने शिव मंदिर के थोड़ा आगे तीन-चार लोगों को चपेट में ले लिया। इसमें तीन लोगों को अधिक चोट आई। इस दौरान ग्रामीणों ने तीनों अस्पताल पहुंचाया।

इनको लगी चोट
नई सडक़ पर बाइक सवार द्वारा तेज रफतार से बाइक को चलाते हुए लोहावट के मूलराज निवासी हड़मानराम पुत्र बरसिंगाराम विश्नोई (55), भीमसागर निवासी मोहनराम पुत्र छोगाराम विश्नोई (53), लोहावट जाटावास के हीरामोतीनगर के बांडकिया धोरा निवासी पन्नाराम पुत्र कानाराम जाट (54) को चपेट में ले लिया। जिसमें हड़मानराम विश्नोई के अधिक चोट लगी तथा पैर फैक्चर हो गया। जिसकों लोहावट से प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया।

बाजार में मची अफरातफरी
लोहावट में नई सडक़ पर तेज रफतार से आई मोटरसाइकिल के तीन लोगों को चपेट में लेने के दौरान एकबार बाजार में अफरातफरी सा माहौल बन गया। बाजार में खड़े लोगों ने दौडकऱ घायल हुए लोगों को संभाला तथा अस्पताल तक पहुंचाया।

कस्बे की व्यस्ततम सडक़
मुख्य सर्कल से जाटावास चौराहा की और जाने वाली सडक़ कस्बे की सबसे व्यस्ततम सडक़ है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते है। इस सडक़ से राहगीर एवं विद्यालयों में आने जाने वाले विद्यार्थियों का आना-जान लगा रहता है। इस सडक़ पर पूर्व में मोटरसाइकिलों के टकराने तथा राहगीरों से टकराने की घटनाएं हो चुकी है।

Published on:
10 Mar 2020 07:11 pm