जोधपुर

चोरी के तीन मोबाइल व एक बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

चोरी के तीन मोबाइल व एक बाइक बरामद, एक गिरफ्तार
less than 1 minute read
Oct 24, 2021
चोरी के तीन मोबाइल व एक बाइक बरामद, एक गिरफ्तार
चोरी के तीन मोबाइल व एक बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

चोरी के तीन मोबाइल व एक बाइक बरामद, एक गिरफ्तार
जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने रामनगर में कांग्रेस के देहात कार्यालय परिसर से मोटरसाइकिल व तीन मोबाइल चुराने के मामले में शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। उससे मोटरसाइकिल व तीनों मोबाइल बरामद किए गए हैं।
थानाधिकारी लिखमाराम बटेसर ने बताया कि गत 14 अक्टूबर की रात कांग्रेस कार्यालय परिसर से मोटरसाइकिल व तीन मोबाइल चोरी हो गए थे। रोहिचा कला निवासी अशोक गुलशन पुत्र ओमाराम की तरफ से चोरी का मामला दर्ज किया गया था। तलाश के बाद कुत्तों का बाड़ा के पास निवासी कानाराम पुत्र भंवरलाल भील को गिरफ्तार किया गया। उससे तीन मोबाइल व एक बाइक बरामद की गई है। उसके खिलाफ नकबजनी के एक दर्जन मामलों में कोर्ट में चालान पेश हो चुका है। वारदात में उसके साथ पंचुड़ी भी शामिल था। जो खाण्डा फलसा थाने में दर्ज लूट के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में है।

Published on:
24 Oct 2021 01:22 am