जोधपुर

एम्बुलेंस की चपेट से बाइक सवार तीन युवक घायल

- एमजीएच की आपातकालीन इकाई में भीड़, पुलिस तैनात
less than 1 minute read
Three youth injured in accident of ambulance
एम्बुलेंस की चपेट से बाइक सवार तीन युवक घायल

जोधपुर. नई सडक़ पर एक होटल के सामने बुधवार देर रात एम्बुलेंस की चपेट से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल हो गए। गम्भीर घायल एक युवक को महात्मा गांधी अस्पताल से मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया है। जबकि दो को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार निजी एम्बुलेंस व एक मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत में बाइक सवार नई सडक़ निवासी आदिल उर्फ कालू पुत्र हमीद खान, सोहेल उर्फ बब्बन व साहिल घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने तीनों को महात्मा गांधी अस्पताल की आपातकालीन इकाई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो जनों को छुट्टी दे दी, जबकि गम्भीर घायल आदिल उर्फ कालू को एमडीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। उसकी गर्दन में पीछे की तरफ गम्भीर चोट बताई जाती है।
हादसे का पता लगते ही परिजन के साथ ही मोहल्ले से बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। एकबारगी आपातकालीन इकाई के सामने से मुख्य गेट के बाहर तक भीड़ जमा हो गई। एेहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

Published on:
14 Mar 2019 01:19 am