
जोधपुर।
राजस्थान में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद तूफान ने अपनी हरकत का अहसास कराना शुरू करा दिया है। राजस्थान में आये तूफान जमकर तबाही मचा रहा है। तूफान की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पार्किंग में खड़ी कार को भी रवाना कर दिया।
जोधपुर जिले के बेलवा के पास बस्तवा माताजी गांव में मंगलवार रात में आये अंधड़ से शंकरराम पुत्र जवाराराम बड़ल के घर के पास कार पार्किंग में खड़ी थी। तेज हवा से कार पीछे की और ढलान की तरफ गति करते हुए चल दी। करीब 40 फ़ीट दूर जाकर खेजड़ी के पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे में कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त जो गया।
सुबह जब परिजन उठे तो घटना की जानकारी मिली। इससे पहले परिवारजन भी असमंजस में थे। कार चालक के अनुसार कार हेंड ब्रेक लगाया हुआ था। हालांकि बाद में तूफान से कार रवाना होने का बताया तो ग्रामीणो में चर्चा का विषय बन गया। हादसे में हुंडई कार आरजे 19 सीएफ 5796 का पिछला भाग टूट गया।
वही तूफान से बेलवा राणाजी गांव के नारायणसिंह इंदा के घर मे बना छपरा बिखर गया। छप्पर के ऊपर रखे लोहे की पट्टिया उड़ जाने से नुकासान हुआ है। तूफान से बालेसर बेलवा सड़क मार्ग पर बबूल गिर जाने से करीब आधे दिन तक यातायात बाधित रहा ।
इधर खाटूश्यामजी में हुआ सौ साल पुराना पीपल का पेड़ धराशायी
राजस्थान के सीकर में आए तेज तूफान की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 100 साल पुराना पीपल का पेड़ भी उखड़ गया। धूल भरी हवाओं के साथ आए तेज अंधड़ के चलते श्याम बाबा मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर बिजली का पोल और सौ साल पुराना पीपल का पेड़ धराशायी हो गया। वही शादी के लिए लगाए गए टेंट भी गिर गए साथ ही अनेक स्थानों पर टिनशेड, होर्डिंग आदि रास्तो पर पड़े हुए नजर आए। लोगों का कहना था कि यह तूफान दिन में आता तो जनहानि भी हो सकती थी।