जोधपुर

कोरोना वायरस से बचना है तो सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी, अब सोशल नेटवर्र्किंग के जरिए बांट रहे सुख-दु:ख

कोरोना प्रकोप को रोकने के लिए प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश दे रहे हैं। मतलब घर में रहें और सुरक्षित रहें। ऐसे में सोशल मीडिया, वीडियो कॉल और स्काइप जैसे साधनों का लोग भरपूर उपयोग कर रहे हैं। बुधवार से नवरात्रि की शुरुआत व भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं भी कुछ इसी प्रकार से दी गई।
2 min read
to combat social distancing people are using social networking
कोरोना वायरस से बचना है तो सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी, अब सोशल नेटवर्र्किंग के जरिए बांट रहे सुख-दु:ख

जोधपुर. कोरोना प्रकोप को रोकने के लिए प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश दे रहे हैं। मतलब घर में रहें और सुरक्षित रहें। ऐसे में सोशल मीडिया, वीडियो कॉल और स्काइप जैसे साधनों का लोग भरपूर उपयोग कर रहे हैं। बुधवार से नवरात्रि की शुरुआत व भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं भी कुछ इसी प्रकार से दी गई। कुछ प्रमुख बिजनसमैन व अन्य लोग घर में रह कर सोशल नेटवर्र्किंग का कुछ यंू संदेश दे रहे हैं।

परिवार संग क्वालिटी टाइम बिताने का मौका
सोशल डिस्टेंसिंग का एक फायदा यह भी हुआ कि अब लोग अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। उच्च वर्ग से लेकर मध्यम वर्ग भी घर में रहकर अपने परिवार को समय दे रहे हैं। जालेली नायला के एक परिवार ने बच्चों संग कैरम खेलते हुए घर में रहने की सीख दी तो वहीं शास्त्री नगर जहां से तीन पॉजीटिव मरीज सामने आए हैं वहां के वरूण, निर्भीक और जितेन धनाडिया अपने परिवार संग गाना गाकर ही समय कट रहे हैं।

सोशल मीडिया का उपयोग करें
अभी संकट का समय है, यह हमारी सब की जिम्मेदारी है कि दूरी बनाए रखें। ऐसे में हम तो सोशल मीडिया जैसे संसाधनों का ही उपयोग कर रहे हैं।
- उम्मेदसिंह चंपावत, प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी व होटल बिजनेसमैन

डिजिटल युग है
मैं तो घर पर हर कर सभी नियमों का पालन कर रहा हूं, शहरवासियों से भी अपील है कि इसका पालन करें। डिजिटल युग में सोशल मीडिया से जुड़ाव कर सकते हैं।
- कैलाश ओझा, बिजनेसमैन

सभी से अपील है
अभी हम नहीं संभल तो आगे काफी परेशानी उठानी पड़ेगी, मैं घर पर रह कर पूरी तरह से सरकार व समाज का साथ दे रहा हूं, बाकी सब से भी अपील करता हूं।
- अनिल टाटिया, पूर्व पार्षद एवं बिजनेसमैन

शुभकानाएं सोशल मीडिया पर
नवरात्रि की शुभकामनाएं हमें सोशल मीडिया से मिल रहा है और हम भी आगे इसी प्रकार से अपने लोगों को संदेश दे रहे हैं। बस घर से नहीं निकलना है, यह ध्यान रखें।
- लवजीत पारीक, यूथ चेयरपर्सन, ऑल इंडिया पारीक महासभा, यूथ विंग राजस्थान

गाइड लाइन तो फॉलो करनी पड़ेगी
जो अपनी जिम्मेदारी समझ रहे हैं उनको धन्यवाद, लेकिन जो अब भी सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे है, उनसे अपील खुद के लिए व परिवार के लिए घर में ही रहें।
- सुधांशु मोहन मिश्रा आलोक, एसडीएम, एलआईसी जोधपुर

सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी
सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है, इसीलिए पिछले कई दिनों से हम घर पर ही है। आगे भी रहेंगे, लेकिन सोशल मीडिया इस डिस्टेंसिंग को कम कर सकता है।
- सिद्धार्थ बिड़ला, पूर्व अध्यक्ष जोधपुर राउंड टेबल एवं चेयरमैन बी.आर बिड़ला स्कूल

Updated on:
26 Mar 2020 11:31 am
Published on:
26 Mar 2020 11:31 am