जोधपुर

रोडवेज कर्मचारी को धमकाने का आरोपी टोलकर्मी गिरफ्तार

- पल्ली टोल प्लाजा पर रोडवेज बस कर्मचारी से अभद्र व्यवहार व धमकी देने का मामला
less than 1 minute read
Feb 23, 2021
रोडवेज कर्मचारी को धमकाने का आरोपी टोलकर्मी गिरफ्तार
रोडवेज कर्मचारी को धमकाने का आरोपी टोलकर्मी गिरफ्तार

जोधपुर. जिले की मतोड़ा थाना पुलिस ने पल्ली गांव स्थित टोल प्लाजा पर रोडवेज बस कर्मचारी से अभद्र व्यवहार व धमकी देने के मामले में सोमवार को एक टोल कर्मचारी को गिरफ्तार किया ।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि टोल प्लाजा पर शनिवार को टोल प्लाजा का रास्ता खोलने को लेकर उपजे विवाद में रोडवेज चालक मोतीराम व परिचालक मोतीसिंह और और टोल कर्मचारी उलझ गए थे । टोलकर्मी ने रोडवेज कर्मचारी पर लाठी से हमला करने का प्रयास किया था । बस यात्रियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। इस संबंध में मतोड़ा थाने में मामला दर्ज कर थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में पुलिस ने लोहावट निवासी टोलकर्मी उदयकिशन (२३) पुत्र पवन कुमार बिश्नोई को गिरफ्तार किया । जिले की मतोड़ा थाना पुलिस ने पल्ली गांव स्थित टोल प्लाजा पर रोडवेज बस कर्मचारी से अभद्र व्यवहार व धमकी देने के मामले में सोमवार को एक टोल कर्मचारी को गिरफ्तार किया।

Updated on:
23 Feb 2021 07:20 pm
Published on:
23 Feb 2021 07:20 pm