जोधपुर

जोधपुर पुलिस आयुक्तालय का टॉप टेन वांछित गिरधर सिंह हुआ गिरफ्तार, मानजी का हत्था में की थी फायरिंग

गत 18 जनवरी को पावटा के मानजी का हत्था क्षेत्र में दिन दहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में वांछित आरोपी बोरुंदा हाल न्यू बीजेएस निवासी गिरधर सिंह पुत्र सुमेर सिंह को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गिरधर सिंह हाजा का हिस्ट्रीशीटर है।
less than 1 minute read
top 10 most wanted of jodhpur police commissionerate arrested
जोधपुर पुलिस आयुक्तालय का टॉप टेन वांछित गिरधर सिंह हुआ गिरफ्तार, मानजी का हत्था में की थी फायरिंग

जोधपुर. पुलिस आयुक्तालय में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस आयुक्त प्रफुल्ल कुमार व उपायुक्त धमेंद्र सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व डॉ तेजपाल सिंह, आईपीएस सहायक पुलिस आयुक्त वृत पूर्व राजेश कुमार मीना के सुपरविजन में थानाधिकारी सुमेरदान के नेतृत्व में गठित टीम की ओर से गत 18 जनवरी को पावटा के मानजी का हत्था क्षेत्र में दिन दहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में वांछित आरोपी बोरुंदा हाल न्यू बीजेएस निवासी गिरधर सिंह पुत्र सुमेर सिंह को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गिरधर सिंह हाजा का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके खिलाफ कुल 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और 3 स्थाई वारंटी भी है। आरोपी जोधपुर के टॉप टेन वांछितों में से एक था।

घर में फंदे पर लटका मिला श्रमिक का शव
प्रतापनगर थाना क्षेत्र के लाला लाजपतराय कॉलोनी स्थित एक मकान में रविवार सुबह एक श्रमिक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप जांच शुरू की। उप निरीक्षक देऊ के अनुसार लाला लाजपतराय कॉलोनी निवासी प्रवीण उर्फ विजेश (23) पुत्र लक्ष्मण मेघवाल का शव रविवार सुबह उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। सुबह करीब छह बजे उसकी मां कमरे में पहुंची तो प्रवीण का शव फंदे पर लटका पाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच के बाद शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। पुलिस का कहना है कि मृतक मजदूरी करता था। शनिवार रात 11 बजे घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह सोने के लिए कमरे में चला गया था। आशंका है कि उसने मध्यरात्रि में फंदा लगाया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी है।

Published on:
17 Feb 2020 02:23 pm