
जानकारी के अनुसार रामदेवरा की तरफ से एनएच-11 पर बाइक से गुज रहे जातरूओं की एक बाइक एकां घाटी के निकट पहुंची तो वहां उनकी बाइक ट्रेक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। इस दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा बाइक सवार जातरू गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके नाम दिलप्रीत पुत्र खुशवंतसिंह व अशोक पुत्र महावीर निवासी ३१ आरडी, पदमपुर, गंगानगर बताया गया। दोनों घायलों को फलोदी स्थित राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार देने के बाद बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर किया गया।
यहां बाइक ने जातरू को कुचला -
इसी प्रकार एनएच-११ पर स्थित कलरां गांव के निकट बीती रात में एक सड़क दुर्घटना हुई। जहां पैदल जातरू लक्ष्मण पुत्र रघुनाथराम विश्नोई निवासी जांबा को एक बाइक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पैदल जातरू व बाइक सवार दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए फलोदी स्थित राजकीय चिकित्सालय लाया गया। इन घायलों को जोधपुर रेफ़र किया गया ।(कासं)