जोधपुर

ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत

सेतरावा (जोधपुर) . कलाऊ से रामसर की ओर सडक़ मार्ग पर शनिवार शाम को हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई।    
less than 1 minute read
Jan 06, 2019
Tractor overturned, one death, one injured
ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत

सेतरावा (जोधपुर) . कलाऊ से रामसर की ओर सडक़ मार्ग पर शनिवार शाम को हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना पति-पत्नी घायल हो गए, जिनकों इलाज के लिए जोधपुर रैफर किया गया हैं। सूचना मिलने पर देचू थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

कनोडिया ग्राम पंचायत के रामसर निवासी हिम्मताराम (40 ) पुत्र दिनाराम जाट व उसके पड़ौसी कृषक चनणाराम व उनकी पत्नी मोनिका निवासी गांव रातडिय़ा, तहसील पोकरण ट्रैक्टर पर अपना घरेलू व कृषि सामान लेकर कलाऊ से रामसर की ओर आ रहे थे।

कलाऊ से रवाना होने के बाद करीब दो किलोमीटर आगे रामसर की सरहद में बिजलीघर के पास ट्रैक्टर का अचानक संतुलन बिगड़ गया। इससे ट्रैक्टर पलट गया उसकी चपेट में आकर सवार रामसर निवासी हिम्मताराम ने गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं ट्रैक्टर सवार चनणाराम व उसकी पत्नी मोनिका भी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को निजी वाहन से सेतरावा राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल दम्पति मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर ले जाया गया। मृतक के शव को देचू सीएचसी में रखवाया गया।

Updated on:
06 Jan 2019 11:33 am
Published on:
06 Jan 2019 11:33 am