जोधपुर

TFC JODHPUR— हैण्डीक्राफ्ट के लिए सौगात, ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का जल्द होगा उद्घाटन

- जोधपुर में अन्तरराष्ट्रीय फेयर की जगी आस- 25 करोड़ की लागत से तैयार हुआ
2 min read
Aug 31, 2021
TFC JODHPUR--- हैण्डीक्राफ्ट के लिए सौगात, ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का जल्द होगा उद्घाटन
TFC JODHPUR--- हैण्डीक्राफ्ट के लिए सौगात, ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का जल्द होगा उद्घाटन

जोधपुर।
विश्व प्रसिद्ध जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नया अध्याय जुडऩे वाला है। केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय की ओर से प्रायोजित हैण्डीक्राफ्ट के जोधपुर मेगा क्लस्टर के अन्तर्गत एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट (ईपीसीएच) की ओर से जोधपुर मेगा क्लस्टर के अंतर्गत बोरानाड़ा में करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से ट्रेड फैसिलिटी सेंटर बनकर तैयार हो गया है। अब इस सेन्टर के जल्द ही उद्घाटन होने की उम्मीद है । ईपीसीएच ने इस सेंटर को बनाने के लिए रीको से बोरानाडा में जमीन खरीदी थी । ईपीसीएच के महानिदेशक (डीजी) राकेशकुमार ने सेंटर का दौरा कर यहां की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उनके साथ ईपीसीएच के सीओए सदस्य व निर्यातक हंसराज बाहेती साथ थे।
------
जोधपुर में जगी अन्तरराष्ट्रीय फेयर की आस
जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ भरत दिनेश ने बताया कि जोधपुर में वर्ष 2010 व 2011 में इपीसीएच व एसोसिएशन की संयुक्त मेजबानी में दो अन्तरराष्ट्रीय फ र्नीचर शो का आयोजन किया गया था । जोधपुर में उस समय फेयर के लिए कोई उचित इफ्रांस्ट्रक्चर नहीं होने से बाद में फेयर का आयोजन दिल्ली में कराया जाने लगा। इस सेंटर के बनने से जोधपुर में फि र से अन्तरराष्ट्रीय फेयर कराने की आस जगी है ।
----
जोधपुर के लिए बड़ी सौगात
जोधपुर के लिए यह सेन्टर बड़ी सौगात साबित हो सकता है । अन्तरराष्ट्रीय फेयर के साथ घरेलू स्तर पर भी यहां हस्तशिल्प मेलों का आयोजन हो सकेगा। राज्य सरकार ने भी जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट उद्योग के लिए अन्तरराष्ट्रीय फेयर कराने के लिए 3 करोड़ रुपए फ ण्ड पास कर चुकी है, परन्तु कोरोना काल के कारण यह फेयर अभी तक आयोजित नहीं हो पाया है। हाल ही में इसके लिए हुई जिला स्तरीय मीटिंग में इस फेयर को अक्टूबर के बाद ही करने का प्रस्ताव पारित किया गया था ।

------
फ्यूचर टेक्नोलॉजी पर फोकस
सेंटर में आधुनिक तकनीकी वाली मशीनरी के साथ कॉस्ट इफेक्टिव प्रोडक्ट व फ्यूचर टेक्नोलॉजी पर फोकस रहेगा। निर्यातकों को मैन्यूफेक्चरिंग में इलेक्ट्रो प्लेटिंग की नई तकनीक फिजीकल वेपर डिपोजीशन (पीवीडी) अपनाने को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे नई तकनीकी वाली मशीनों व प्रणालियों से वर्तमान समय में उत्पाद पर आ रही लागत व लेबर कॉस्ट में कमी आएगी। सेंटर में विदेशी डिजाइनर निर्यातकों व आर्टिजन्स को प्रोडक्ट डवलपमेंट के गुर सिखाएंगे। सेंटर में प्रोडक्ट में टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन पर फोकस रहेगा। हस्तशिल्प निर्यातकों नई तकनीक की इम्पोर्टेड मशीनें व टेक्नोलॉजी अपग्रेड करने के लिए सब्सिडी दी जाएगी ।
-----
यह मेगा क्लस्टर का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। कोरोना महामारी की स्थिति सामान्य हो रही है। सेंटर के जल्द उद्घाटन का प्रयास कर रहे है।
राकेशकुमार, महानिदेशक
ईपीसीएच
--

Published on:
31 Aug 2021 10:23 pm