जोधपुर

श्रमिक संगठनों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

- मनाया अन्तरराष्ट्रीय मजदूर दिवस
less than 1 minute read
May 01, 2021
श्रमिक संगठनों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
श्रमिक संगठनों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जोधपुर।
वैश्विक कोरोना महामारी के चलते आरसीटू व इससे संबंधित 65 श्रमिक संगठनों की ओर से अन्तरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया और अमर शहीदों को याद किया गया। आरसीटू व श्रमिक कर्मचारी समन्वय समिति की ओर से गोपीकिशन, मोहन सिंह, बृजकिशोर व नदीम खान ने यूनियन कार्यालय पहुंच सांकेतिक रूप से झण्डारोहण की रस्म अदा की। झण्डारोहण आरसीटू के प्रदेश महामंत्री गोपीकिशन ने किया। यूनियन के आह्वान पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने अमर शहीदों व कोरोना महामारी के चलते विश्वभर में दिवंगत हुए लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
------
मजदूर दिवस पर वर्चुअल मीटिंग
जोधपुर।
राष्ट्रीय अभियान समिति, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन व मजदूर वर्ग के अन्य घटकों की ओर से शुक्रवार को मजदूर दिवस पर वर्चुअल मीटिंग का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यूनियन के मण्डल सचिव मनोजकुमार परिहार ने बताया कि कोविड महामारी को देखते हुए मजदूर दिवस के जुलूस, सभा व अन्य आयोजन स्थगित किए गए ।

---
वर्चुअल मजदूर समागम
जोधपुर।
हिन्द मजदूर किसान पंचायत की जोधपुर इकाई की ओर से शनिवार को अन्तरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर समता सदन परिसर में वर्चुअल मजदूर समागम आयोजित किया गया। जिसमें पंचायत के राष्ट्रीय सचिव सोहन मेहता, किसान नेता यूआर बेनीवाल आदि ने संबोधित किया।
---
जागरुकता कार्यक्रम
जोधपुर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को अन्तरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में मजदूर के अधिकारों सहित बाल विवाह रोको व कोविड-19 के लक्षण, बचाव व टीकाकरण के संबंध में वर्चुअल माध्यम से विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला विधिक सचिव मुजफ्फर चौधरी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने मजदूरों के अधिकारों, बाल विवाह रोको व कोविड-19 के लक्षण बचाव व टीकाकरण के संबंध में जानकारी दी ।

Published on:
01 May 2021 06:51 pm