जोधपुर

सीमित समय के लिए व्यवसाय खोलने से व्यापारियों में मायूसी

- व्यापारियों ने दुकानें खोलने का समय सुबह 9 से शाम 7 बजे तक की मांग की - व्यापार संघों ने कलक्टर को दिया ज्ञापन
less than 1 minute read
Jun 02, 2021
सीमित समय के लिए व्यवसाय खोलने से व्यापारियों में मायूसी
सीमित समय के लिए व्यवसाय खोलने से व्यापारियों में मायूसी

जोधपुर।

राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई अनलॉक प्रक्रिया में रिटेल व्यापार -दुकानें खोलने की सीमित समय के कारण व्यापारियों में मायूसी दिखी। दुकानें खोलने के समय में परिवर्तन के लिए जोधपुर व्यापार महासंघ के तत्वावधान में जोधपुर की करीब 40 संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्य सरकार के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा और दुकानें खोलने का समय सुबह 9 से शाम 7 बजे तक करने की मांग की। महासंघ संयोजक नवीन सोनी ने बताया कि कोरोना में रिटेल व्यापार, व्यापारियों की हालत खराब है। स्टाफ व स्वयं के परिवार का गुजारा तक मुश्किल हो गया है, दुकानें खोलने का समय व्यापार के लिए अनुकूल नहीं है, उन्होंने सरकार से दुकानें खोलने के समय में परिवर्तन की मांग की। त्रिपोलिया व्यपारी संघ के दीपक सोनी ने कहा कि व्यापारियों को सुबह 6 बजे से 11 बजे बाजार खोलने का सरकार का अजीब फैसला है। सुबह 6 से 11 बजे तक व्यापार के समय में ग्राहकों का रुझान भी नहीं रहता है। इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन, टेंट एसोसिएशन, जोधपुर मोटर मर्चेंट एसोसिएशन, जोधपुर केमिस्ट एसोसिएशन, सूरसागर व्यापार मंडल समिति, पश्चिमी राजस्थान पुस्तक व्यवसाइ व लेखन सामग्री विक्रेता संघ, साइकिल मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन आदि व्यापार संघों से व्यापार खोलने के समय में परिवर्तन की मांग की गई।

Published on:
02 Jun 2021 10:07 pm