
सीवरेज लाइन बिछाने को लेकर यातायात डाइवर्ट
- दल्ले खां चक्की चौराहे पर दिनभर एक तरफा यातायात रहा बंद
जोधपुर.
नगर निगम की ओर से दल्ले खां की चक्की चौराहे के पास सीवरेज लाइन बिछाने को लेकर शुक्रवार को दिनभर एकतरफा यातायात बंद रहा। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डाइवर्ट किया गया।
सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) रविन्द्र बोथरा ने बताया कि नगर निगम की ओर से दल्ले खां की चक्की चौराहे के पास सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया। इसके चलते दोपहर में पाल रोड से दल्ले खां की चक्की चौराहा आने वाला रास्ता बंद किया गया। वाहनों को शास्त्रीनगर थाने के सामने पाल लिंक रोड से मसूरिया होकर 12वीं रोड की तरफ डाइवर्ट किया गया। वहीं, शाम को दूसरी तरफ लाइन बिछाने का कार्य किया गया। देर शाम वाहनों का दबाव बढऩे से पाल रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं। वाहनों की रफ्तार कम हो गई। वाहन धीरे-धीरे चलने लगे। हालांकि जाम से बचने के लिए यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहे। जो डिवाइडर के बीच कट से वाहनों को निकालते रहे।