जोधपुर

ट्रेलर-टै्रक्टर की टक्कर, एक की मौत

हादसे में ट्रेलर चालक की मौत
less than 1 minute read
Jan 06, 2021
ट्रेलर-टै्रक्टर की टक्कर, एक की मौत
ट्रेलर-टै्रक्टर की टक्कर, एक की मौत

पुन्दलू (जोधपुर) बोरून्दा कस्बे से मेड़ता सिटी जाने वाली मुख्य सडक़ मार्ग संख्या 21 पर मंगलवार रात एक ट्रेलर व टै्रक्टर टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
गोटन पुलिस ने बताया की बोरून्दा कस्बे से मेड़ता सिटी जाने वाले मुख्य सडक़ पर मंगलवार की रात करीब दस बजे बीटन गांव के निकट एक होटल के पास सैण्ड स्टोन से भरी टै्रक्टर ट्रोली बोरून्दा से मेड़ता की तरफ जा रही थी । तेज गति से ट्रैलर सामने से आया । तभी एक होटल के पास ट्रैक्टर व ट्रैलर की आमने सामने जोर भिड़त हो गई । जिसमे ट्रेलर चालक श्रवणराम पिता बाबूलाल (25) मेघवाल निवासी बाला (बिलाड़ा) की मौके पर ही मौत हो गई। वाहनों घटनास्थल से हटाया एव यातायात व्यवस्था को सूचारू किया। पुलिस ने शव को मेड़ता भेजा गया। एवं बुधवार को उसके भाई सुमेरराम की रिपार्ट पर पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौपा। मृतक के भाई सुमेर की रिर्पाट पर गोटन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Updated on:
06 Jan 2021 06:20 pm
Published on:
06 Jan 2021 06:20 pm