जोधपुर

गर्मी की छुट्टियों में टे्रनें आेवरलोड, रेलवे को बढ़ाने पड़ रहे डिब्बें

- रेलवे ने डिब्बों में की अस्थाई बढ़ोतरी
2 min read
May 28, 2019
jodhpur
गर्मी की छुट्टियों में टे्रनें आेवरलोड, रेलवे को बढ़ाने पड़ रहे डिब्बें

जोधपुर।

स्कूली बच्चों के गर्मी की छुट्टियां होते ही लोगों ने सैर-सपाटे की प्लानिंग कर ली है। एेसे में राजस्थान से होली डे डेस्टिनेशन की ओर से जाने वाली ट्रेनें भी फुल हो गई है। पिछले करीब 20 दिनों से स्कूलों की छुट्टियों के बाद से ट्रेनें ओवरलोड चल रही है। रेलवे को भी छुट्टियों में लोगों की यात्रा को आरामदायक बनाने और सुलभ यात्रा के लिए टे्रनों में डिब्बें बढ़ाने पड़ रहे है। रेलवे प्रशासन ने टे्रनों की प्रतीक्षा सूची और यात्रियों की सुविधा हेतु रेलगाडियों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मण्डल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर-बान्द्रा, जयपुर-जोधपुर सुपरफास्ट आदि ट्रेनों के डिब्बों में अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।

-इन ट्रेनो के बढ़ाए डिब्बें

- गाड़ी संख्या 22473/22474, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर एक्सप्रेस में बीकानेर से 3 से 24 जून तक व बान्द्रा टर्मिनस से 4 से 25 जून तक 1 थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की है। इससे जोधपुर, आबूरोड, अहमदाबाद, वडोदरा व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध होगी।

- गाडी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार एक्सप्रेस में हिसार से 6 जून से 27 जून तक व कोयम्बटूर से 8 से 29 जून तक 2 थर्ड एसी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की हैं। इससे सादुलपुर, चूरू, बीकानेर, नागौर, जोधपुर, लूणी, फ ालना, आबूरोड, अहमदाबाद, वडोदरा, वसई रोड, मडगांव, मंगलौर व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 144 बर्थ अधिक उपलब्ध होगी।

- गाडी संख्या 12489/12490, बीकानेर-दादर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफ ास्ट एक्सप्रेस में बीकानेर से 1 से 29 जून तक व दादर से 2 जून से 30 जून तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की है। इससे जोधपुर, जालोर, पालनपुर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येेक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध होगी।

- गाडी संख्या 22478/22477, जयपुर-जोधपुर-जयपुर सुपरफ ास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 से 30 जून तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की है। इससे जयपुर, फ ुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेडता रोड, राईकाबाग व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 72 सीटें अधिक उपलब्ध होगी।

- गाडी संख्या 24888/24887, बाडमेर-ऋ षिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस में बाडमेर से 1 से 30 जून तक व ऋ षिकेश से 2 जून से 1 जुलाई तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की है। इससे बाडमेर, जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ, भटिण्डा, अंबाला, रूड़की व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध होगी।

Published on:
28 May 2019 05:42 pm