जोधपुर

RAILWAY—ट्रेनें अनलॉक: स्पेशल ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू

- ट्रेनों के फेरों में भी बढोतरी
less than 1 minute read
Jun 16, 2021
RAILWAY---ट्रेनें अनलॉक: स्पेशल ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू
RAILWAY---ट्रेनें अनलॉक: स्पेशल ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू

जोधपुर।
रेलवे की ओर से कोरोना का असर कम होते देख यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू किया जा रहा है व कई स्पेशल ट्रेनों के फेरों में भी बढ़ोतरी की जा रही है। रेलवे की ओर से सोमवार को भी कई स्पेशल ट्रेनों के पुन: संचालन की घोषणा की गई थी। जोधपुर रेल मण्डल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार
- गाड़ी संख्या 02965 बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक 25 जून से आगामी आदेशों तक।- गाड़ी संख्या 02966 भगत की कोठी- बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक 26 जून से आगामी आदेशों तक।
- गाड़ी संख्या 02473 बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक 21 जून से 28 जून तक।- गाड़ी संख्या 02474 बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक 22 जून से 29 जून तक।
---
इन ट्रेनों के फेरों में वृद्धि
- गाडी संख्या 02443 दिल्ली सराय-जोधपुर/डेगाना स्पेशल 19 जून से से आगामी आदेशों तक द्वि-सप्ताहिक के स्थान पर प्रतिदिन संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 02444 जोधपुर/डेगाना- दिल्ली सराय स्पेशल 20 जून से आगामी आदेशों तक द्वि-सप्ताहिक के स्थान पर प्रतिदिन संचालित होगी।

Published on:
16 Jun 2021 06:37 pm