जोधपुर

जिला जज संवर्ग के 32 अधिकारियों के स्थानांतरण

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने किए स्थानांतरण
2 min read
Oct 11, 2021
जिला जज संवर्ग के 32 अधिकारियों के स्थानांतरण
जिला जज संवर्ग के 32 अधिकारियों के स्थानांतरण

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने जिला जज संवर्ग के 32 अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं, जिनमें चार जिला एवं सत्र न्यायाधीश बदले गए हैं। आदेश के अनुसार देवेंद्र दीक्षित को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-अजमेर, सतीश चंद्र को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-झालावाड़, अनंत भंडारी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-राजसमंद, पूरण कुमार शर्मा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-दौसा, मान सिंह चुंडावत को पॉक्सो की विशेष कोर्ट-पाली में जज, मुकेश को भ्रष्टाचार मामलात की कोर्ट संख्या 4 जयपुर महानगर द्वितीय में सत्र न्यायाधीश, मधुसूदन मिश्रा को भ्रष्टाचार मामलात कोर्ट संख्या 1 उदयपुर में सत्र न्यायाधीश, शिल्पा समीर को पॉक्सो की विशेष कोर्ट संख्या दो भीलवाड़ा में जज, मधुसूदन राय को पॉक्सो की विशेष कोर्ट धौलपुर में जज, बृज माधुरी शर्मा को पॉक्सो की विशेष कोर्ट संख्या तीन जयपुर महानगर द्वितीय में जज, नुसरत बानो को पॉक्सो की विशेष कोर्ट, टोंक में जज, कृष्ण चंद्र मोड को पॉक्सो की विशेष कोर्ट प्रतापगढ़ में जज, विनोद कुमार गिरी को सांप्रदायिक दंगा मामलात विशेष कोर्ट में जज, पवन कुमार को सीबीआई कोर्ट संख्या तीन जयपुर महानगर प्रथम में विशेष जज तथा नीरज कुमार प्रथम को सीबीआई की कोर्ट संख्या दो जयपुर महानगर प्रथम में विशेष जज नियुक्त किया गया है। इसी तरह सरिता स्वामी को एडीजे डीडवाना, प्रमोद कुमार शर्मा को एडीजे संख्या प्रथम गंगापुर सिटी, यशवंत भारद्वाज को एडीजे बानसूर, बृजेश कुमार प्रथम को एडीजे संख्या प्रथम सांभर, मनोज जोशी को एडीजे संख्या प्रथम बाड़मेर, संदीप आनंद को एडीजे दूदू, अटल सिंह चंपावत को एडीजे लालसोट, अमर वर्मा को एडीजे संख्या प्रथम किशनगढ़बास, हिना परिहार को एडीजेलक्ष्मणगढ़, अमित कुमार को एडीजे फतेहपुर, बृजेश कुमार शर्मा को एडीजे दांतारामगढ़, अजय कुमार को एडीजे मुंडावर, सुरेंद्र खरे को एडीजे रायसिंहनगर, राकेश कुमार शर्मा को एडीजे महुआ, सलीम बदर को एडीजे बाड़ी, वीरेंद्र प्रताप सिंह को एडीजे संख्या प्रथम निंबाहेड़ा तथा दिनेश कुमार गढ़वाल को एडीजे सागवाड़ा लगाया गया है।

Published on:
11 Oct 2021 11:47 am