जोधपुर

जनसहयोग से बना ट्रोमा सेंटर जनता को समर्पित

बिलाड़ा (जोधपुर). 36 कौम के लोगों के आर्थिक सहयोग से चार करोड़ रुपए खर्च कर महज सात माह में ट्रोमा सेंटर का खड़ा कर सरकार को सौंप दिया।
2 min read
Sep 15, 2018
Troma Center in Bilara
जनसहयोग से बना ट्रोमा सेंटर जनता को समर्पित

बिलाड़ा (जोधपुर). 36 कौम के लोगों के आर्थिक सहयोग से चार करोड़ रुपए खर्च कर महज सात माह ट्रोमा में सेंटर का खड़ा कर सरकार को सौंप दिया। सरकार ने इसमें जरूरी संसाधन व व स्टॉफ उपलब्ध करवाकर शुक्रवार को जनता को समर्पित कर दिया। मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ के हाथों इसका समारोहपूर्वक लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण समारोह में कालीचरण सर्राफ ने सभी दानदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि मात्र सात माह में चार करोड़ की राशि खर्च कर उनकी आशा के अनुरूप ट्रोमा सेटर खड़ा कर सरकार को सौंपना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। श्री गंगा मैया तीर्थधाम विकास समिति द्वारा ट्रोमा सेंटर के रिक्त पदो को की मांग रखी जिसे हाथों-हाथ स्वीकृत करते हुए अगले 15 दिनो में सभी पदों को भरने का आश्वासन चिकित्सा मंत्री ने दिया।

इस अवसर पर और आर्थिक मदद का सिलसिला भी चल पड़ा केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने ट्रोमा सेंटर के लिए डिजीटल एक्स-रे मशीन, बायो केमेस्ट्री बायोप्सी तथा कम्पलीट ब्लड काउन्ट सीबीसी के लिए 60 लाख की राशि के उपकरण 15 दिनो में उपलब्ध कराने की घोषणा की। राज्य सभा सांसद रामनारायण डूडी ने कहा 50 लाख की राशि ट्रोमा सेंटर के पहले तल पर वातानूकूलित वार्ड बनाने के लिए सांसद मद से दिए जाने की घोषणा की। जन सहयोग से आईजी चिकित्सालय के तैयार हो रहे भवन के लिए भामाशाहों ने करीब नौ लाख रुपए देने की घोषणा की।


ट्रोमासेंटर के लोकार्पण समारोह में उमड़ी भीड़ को देखते हुए मंचस्थ सभी वक्ताओं ने आगामी चुनाव में फिर गर्ग को जिताने के लिए लोगो से हाथ भी खड़े करवा दिए। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने विधायक की मांग पर पानी से जुड़ी सभी योजनाओं को तत्काल तत्काल पूरा कराने के अपने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए।


लोकार्पण समारोह पूर्व राजस्व मंत्री मिश्रीलाल चौधरी, प्रधान सुमित्रा विश्रोई, पालिकाध्यक्ष मनोहरसिंह हाम्बड, पीपाड़ पालिकाध्यक्ष महेन्द्रसिंह कच्छवाहा, पीपाड़ प्रधान डुंगरराम, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष दुर्गाराम पंवार सहित पंच, सरपंच, मंडल सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों के साथ नगरध्यक्ष मदनसिंह, देहातअध्यक्ष कैलाशदान चारण भी मौजूद
रहे।

बड़ी राशि देने वालों का सम्मान
भंवरलाल की स्मृति में उनकी पत्नी तीजी देवी, खेमाराम चोयल परिवार, लाबूराम व भाइपा परिवार, शिव मन्दिर विकास समिति उचियाडऱ्ा की आेर से अध्यक्ष मांगीलाल बर्फा, नारायणराम व स्व. भंवरसिंह राजपुरोहित के पुत्रों का बड़ी राशि का सहयोग देने पर सम्मानित किया गया।


गिनाई उपलब्धियां
मुख्य वक्ता चिकित्सा मंत्री ने कहा कि जिस कांग्रेस ने पचास साल मे मात्र सात मेडिकल कॉलेज स्थापित किए, हमने पौने पांच वर्ष में आठ मेडिकल कॉलेज नए शुरू करवा दिए। केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने कहा केन्द्र के पास पैसे की कमी नहीं है। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में अब तक बारह हजार करोड की सडक़े तैयार करवा दी, 112 करोड की सोलर लाइटें लगवा दी जो कीर्तिमान है। राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी ने कहा केन्द्र राज्य को हर संभव सहयोग कर रहा है।

विधायक हो गए भावुक
लोकार्पण समारोह के दौरान करतल ध्वनि से स्वागत विधायक भावुक हो गए और बोलने से पहले ही उनका गला रूंध गया। गर्ग ने गंगा मैया तीर्थ धाम विकास समिति के अध्यक्ष एवं उनकी सम्पूर्ण कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति ने सबसे पहले अपने जमा 40 लाख की राशि से ट्रोमा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू करवाया और दानदाताओं से सेंटर निर्माण के लिए राशि जुटा ली।

ज्ञापन भी दिए गए
वाल्मिकी समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा ।राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष पीयुष ज्ञानी, सचिव नटवर भार्गव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।

Published on:
15 Sept 2018 09:59 am