जोधपुर

ढाबे के बाहर से कार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

- चोरी की कार बरामद
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Oct 2020, 6:31 AM IST
ढाबे के बाहर से कार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
ढाबे के बाहर से कार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.

राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने जोधपुर-जैसलमेर बाइपास स्थित ढाबे के बाहर खड़ी कार चोरी के मामले में शनिवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की कार बरामद की। इनमें से एक आरोपी छेड़छाड़ व मारपीट के मामलों में वांछित चल रहा था।

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि जैसलमेर में गांधी कॉलोनी निवासी तनेराज गर्ग गत ११ सितम्बर की रात बाइपास स्थित भवानी रामदेव ढाबा में खाना खाकर वहीं सो गया था। ढाबे के बाहर कार लॉक कर खड़ी की थी। रात को किसी ने कार चुरा ली थी। इस संबंध में तलाश के दौरान शनिवार को सालोड़ी गांव निवासी गोपालसिंह पुत्र भैरूसिंह और कालीबेरी निवासी सुमेरसिंह पुत्र गंगाराम लोहार को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी चोरी की कार में घूम रहे थे। तब उन्हें पकड़ लिया गया। कार भी बरामद की गई।
ठगी के लिए नटवरलाल बनता है आरोपी

पुलिस का कहना है कि आरोपी गोपालसिंह ठग भी है। वह जहां कहीं भी जाता है। वहां के लोगों से रिश्तेदार बनकर ठगी करता है। अलग-अलग जगह व क्षेत्र के अनुसार नाम व पते रख लेता है। फिर रुपए एेंठकर चलता बनता है। वह खुद को फाइनेंस कम्पनी और निजी कम्पनियों में कार्यरत होने और अपना नाम नटवरलाल, गुलाबसिंह व गोपालसिंह बताता रहता है। कार चोरी के बाद सीसीटीवी फुटेज में चेहरा दिखाई देने पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो अलग-अलग नाम सामने आए। जिससे उसे पकडऩे में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

Published on: