4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े जेवर-रुपए चोरी, कुछ घंटे में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

- बासनी के सरस्वती नगर स्थित सूने मकान से चोरी का खुलासा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 3 Oct 2020, 6:45 AM IST

दिनदहाड़े जेवर-रुपए चोरी, कुछ घंटे में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

दिनदहाड़े जेवर-रुपए चोरी, कुछ घंटे में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जोधपुर.
बासनी थाना पुलिस ने सरस्वती नगर सेक्टर ए स्थित सूने मकान के शुक्रवार दिनदहाड़े ताले तोड़कर चोर ने सोने-चांदी के आभूषण व दस हजार रुपए चुराने के मामले में तीन घंटे बाद ही हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही से जेवर व दस हजार रुपए बरामद किए गए।

थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि सरस्वती नगर सेक्टर ए निवासी नरेन्द्र सेंगवा पुत्र गंगाराम जाट दोपहर साढ़े बारह बजे किसी काम से घर से बाहर गया। पत्नी व बच्चे भी बाहर गए थे। एेसे में मकान में कोई नहीं था। अपराह्न में नरेंद्र मकान लौटा तो प्रथम मंजिल पर मकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी की दराज खुली थी। उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण व दस हजार रुपए गायब थे। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू की। पुलिस ने हड्डी मिल में भगवान महावीर कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर अजय उर्फ ठाकरिया (24) पुत्र तुलसीराम वाल्मिकी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही से सोने-चांदी के आभूषण व दस हजार रुपए बरामद किए गए।
पुलिस का कहना है कि आरोपी बासनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में सोलह मामले दर्ज हैं।