जोधपुर

लाखों के आभूषण चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

- मकान व ज्वैलरी दुकान के ताले तोडक़र चोरी का खुलासा
less than 1 minute read
Jan 22, 2020
लाखों के आभूषण चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
लाखों के आभूषण चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
सदर बाजार थाना पुलिस ने कबूतरों का चौक मनिहारों की हवेली के सामने मकान व ज्वैलरी दुकान के ताले तोडक़र लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व हजारों रुपए चोरी का खुलासा कर मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी पाना चौधरी के अनुसार गत १९ जनवरी की तडक़े मनिहारों की हवेली के सामने निवासी उपनेस पुत्र घनश्याम सोनी के मकान व उसी में ज्वैलरी दुकान के ताले तोडक़र २.२ किलो चांदी व २४ सौ ग्राम सोने के जेवर, एक डिजिटल कैमरा, लेपटॉप, ६३०० रुपए व गौशाला के दान पात्र से राशि चुरा ली थी। इस मामले में मूलत: पटेल चौक में भिश्तियों का बास, हाल प्रतापनगर बिजलीघर के पीछे निवासी शैफ अली उर्फ शैफाली (२६) पुत्र मोहम्मद शकूर और सिवांची गेट में मोचियों का बास निवासी मोहम्मद अली (१९) पुत्र मोहम्मद अयूब को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

आरोपी दिन में रैकी करने के बाद रात अथवा तडक़े वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपी गत १९ जनवरी को तडक़े ३.४५ बजे उपनेस के मकान के मुख्य गेट की कुंदी तोडक़र अंदर घुसे। इसके बाद दुकान के दरवाजे, मकान के प्रथम व द्वितीय मंजिल पर प्रत्येक कमरे के ताले तोड़ दिए। तिजोरी को गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों से पहचान के बाद हेड कांस्टेबल नाथूराम, चंचल प्रकाश, गणपतसिंह, शमशेर व गोपाल ने खाण्डा फलसा थाना पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

Published on:
22 Jan 2020 01:15 am