जोधपुर

तेज रफ्तार कारों की आपस में जोरदार टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल, 1 की दर्दनाक मौत

Road Accident In Jodhpur : आगोलाई। जोधपुर-जैसलमेर सड़क मार्ग पर तोलेसर पुरोहितान व हड़मानगढ़ दुगर के बीच सोमवार 6 बजे के करीब दो तेज रफ्तार कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जोधपुर के खारड़ा भांडू गांव से सोमवार को महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग कार से फलसुंड शोक जताने गए थे।
2 min read
Jan 22, 2024
Road Accident In Rajasthan
जोधपुर में तेज रफ्तार कारें भिड़ी, एक की मौत आधा दर्जन घायल

Road Accident In Jodhpur : आगोलाई। जोधपुर-जैसलमेर सड़क मार्ग पर तोलेसर पुरोहितान व हड़मानगढ़ दुगर के बीच सोमवार 6 बजे के करीब दो तेज रफ्तार कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जोधपुर के खारड़ा भांडू गांव से सोमवार को महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग कार से फलसुंड शोक जताने गए थे।

वापस लौटते समय तोलेसर पुरोहितान से पहले सामने से आई रामदेवरा जा रही एक तेज रफ्तार कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक खारड़ा भांडू निवासी मुस्ताक पुत्र मुनीम खां, हातु खां पुत्र गफुर खां, अफसाना पुत्र बरकत खां, फिरोजी पत्नी कासम खां, अकबर, फलसुंड निवासी मुश्ताक पुत्र हनीफ खां तथा रामदेवरा जा रही कार का चालक हनुमान सिंह पुत्र गिरधारी सिंह घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों व आस-पास के ग्रामीणों की सहायता से घायलों का आगोलाई पीएचसी में प्राथमिक उपचार करवाकर 108 एम्बूलेंस से एमडीएम अस्तपाल जोधपुर भेजा जहां मुश्ताक 20 पुत्र मुनीम खां को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

क्रेन बुलाकर निकाला फंसे घायल को
हादसा इतना खतरनाक था की टकराने के बाद दोनों कारों के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। एक कार में आगे बैठे एक युवक का पैर इंजन और सीट के बीच में फंस गया। अधिकतर घायलों को राहगीरों ने तुरंत क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाल अस्तपताल भेज दिया लेकिन इको में फंसे युवक हातु खां को बाहर निकालने के लिए राहगीरों व पुलिस को बहुत मशक्कत करनी पड़ी। लोगों ने लाहे के लगिए से व अन्य संसाधनों से इको कार के पिचके हुए इंजन को खीचने की खूब कोशिश की ताकि घायल का पैर निकाला जा सके लेकिन सफल नहीं हुए। आखिरकार मौके पर पहुंची क्रेन से कार का इंजन खीचकर घायल को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

हादसों का पर्याय हैं ये जगह
आगोलाई और तोलेसर के बीच में हड़मानगढ़ के पास जहां सोमवार सांय को जहां पर हादसा हुआ हैं वहां पर पहले भी बड़े-बड़े हादसे हो चुके हैं। एकदम सीधी इस हाइवे की सड़क पर इसी जगह पर 27 मई 2019 को दो एसयूवी की जबरदस्त टक्कर में 13 जनों की दर्दनाक मौत हो गई थी तथा 10 अगस्त 2017 को टेंकर-कार टक्कर में इंदौर की दंपती सहित पांच जनों की मौत भी इसी जगह पर हुई थी।

Published on:
22 Jan 2024 09:22 pm