जोधपुर

पानी के हौद में डूबने से दो बच्चों की मौत

तापू (जोधपुर) . निकटवर्ती गांव हाणियां में मंगलवार शाम अपने घर के पास खेत में बने पानी के हौद में डूबने से दो बच्चों की मौत
less than 1 minute read
May 16, 2019
Two children die after drowning in water
पानी के हौद में डूबने से दो बच्चों की मौत

तापू (जोधपुर) . निकटवर्ती गांव हाणियां में मंगलवार शाम अपने घर के पास खेत में बने पानी के हौद में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

मृतक प्रदीप (15) पुत्र धर्माराम व पवन (16) पुत्र लादुराम विश्नोई शाम को किसी कारण से अपने ट्यूबवैल पर बने 13 फीट गहरे पानी के हौद के पास गए, वहां पर अचानक पैर फिसलने से दोनों हौद में जा गिरे। जब दोनों बच्चे बहुत देर तक दिखाई नही दिए तो परिवारजनों ने हौद के पास जाकर देखा तो दोनों हौद में गिरे हुए थे। आस-पास के लोगों ने तुरन्त बच्चों को हौद से बाहर निकालकर ओसियां स्थित राजकीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

गांव में शोक

गांव में जैसे ही घटना का पता चला तो पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। ग्रामवासियों ने मृतकों के घर जाकर परिवारजनों को सांत्वना दी। दोनों बच्चों का गमगीन माहौल में बुधवार को अन्तिम संस्कार किया गया। पवन व प्रदीप क्रमश: 9वीं व 8वीं कक्षा में अध्ययनरत थे।

Published on:
16 May 2019 12:55 am