जोधपुर

जंगली जानवर के हमले में दो बच्चे घायल

आज जाएगी टीम
less than 1 minute read
Jan 28, 2021
जंगली जानवर के हमले में दो बच्चे घायल
जंगली जानवर के हमले में दो बच्चे घायल

जोधपुर. जिले के ओसियां तहसील के पड़ासला गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने ट्यूबवेल पर एक जंगली जानवर ने मौके पर खेल रहे दो बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार २६ जनवरी को दोपहर में १० वर्षीय वसुंधरा अपने दो वर्षीय भाई गणेशाराम के साथ घर के आगे खेलते समय जंगली जानवर ने हमला कर जगह-जगह से बच्चों को घायल कर दिया। बच्चों के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चों के पिता भंवरलाल और मामा मोटेश जांगू तथा माता संतोष घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को आवाज देकर बुलाया। करीब २० से २५ ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्चों को जंगली जानवर को मारने के बाद छुटकारा दिलाया गया। घायल बच्चों को तुरंत ओसियां हॉस्पिटल लाया गया वहां से इलाज के दौरान जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्चों का महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार जारी है। क्षेत्रीय वन अधिकारी कालूराम जांगल ने पत्रिका को बताया कि उन्हें जंगली जानवर के हमले की घटना के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

मौके पर आज जाएगी टीम
गुरुवार को मौका स्थिति का अवलोकन करने के लिए वन विभाग की टीम भेजी जाएगी। हमला यदि जंगली ***** का है तो पीडि़त परिवार को हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा।
विकास अरोड़ा, कार्यवाहक उपवन संरक्षक जोधपुर

Updated on:
28 Jan 2021 04:19 pm
Published on:
28 Jan 2021 04:19 pm