जोधपुर

भजन-कीर्तन से परेशान दो बालक आश्रम से निकले

- रात्रि गश्त में पुलिस ने भागते देखा तो रोका और फिर चाइल्ड लाइन को सौंपा
less than 1 minute read
Jul 03, 2021
भजन-कीर्तन से परेशान दो बालक आश्रम से निकले
भजन-कीर्तन से परेशान दो बालक आश्रम से निकले

जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत शिक्षक नगर स्थित एक आश्रम में रहने दो वाले दो बालक भजन-कीर्तन व गाने बजाने से परेशान होकर बाहर निकल गए। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने दोनों बालकों को सड़क पर भागते देखा तो रोका और फिर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान माता का थान से नरसिंह प्याऊ के बीच दो बालक सड़क पर भागते दिखाई दिए। एएसआइ ओमप्रकाश ने उन्हें रोका और तसल्ली से बातचीत की। 12 वर्षीय एक बालक ओसियां के समीप भीकमकोर व छह वर्षीय दूसरा बालक उम्मेद नगर का रहने वाला है, लेकिन घरवालों ने दोनों को शिक्षक नगर स्थित एक आश्रम में सौंप रखा है। आश्रम में रहने के साथ ही दोनों बालक पढ़ते भी हैं, लेकिन आश्रम में गाना-बजाना व भजन-कीर्तन अधिक होने से दोनों का ध्यान पढ़ाई में नहीं लग रहा था।
ऐसे में दोनों बालक मौका पाकर रात को आश्रम से निकल गए। बालकों ने पुलिस को बताया कि वे पढ़ लिखकर आइएएस बनना चाहते हैं, लेकिन आश्रम में पढ़ाई में बाधा होती है। पुलिस दोनों को थाने लाई और चाइल्ड लाइन को सूचित कर दोनों बच्चे उनको सौंपे।

Published on:
03 Jul 2021 02:03 am