जोधपुर

अनियंत्रित होकर लग्जरी कार पलटी, संत व एक अन्य की मौत

- नागौरी रोड पर रातड़ी नाडी के पास हादसा- एक बालसंत घायल
less than 1 minute read
Jan 12, 2019
two died in car accident, one injured
अनियंत्रित होकर लग्जरी कार पलटी, संत व एक अन्य की मौत


जोधपुर.
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-६२ नागौर रोड पर रातड़ी नाडी के पास शुक्रवार देर शाम लग्जरी कार के अनियंत्रित होकर पलटने से एक संत सहित दो जनों की मौत और एक बालसंत घायल हो गए। खेड़ापा थाना पुलिस ने दोनों शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं।
एएसआई जयमलराम के अनुसार नागौर में रामधाम आश्रम के संत सम्पतराम (५५) और पांच अन्य देर शाम फॉरच्यूनर से जोधपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय सद्गुरु गुलाबदास आश्रम आ रहे थे। संत सम्पतराम कार चला रहे थे। रातड़ी नाडी पहुंचने पर कार अनियंत्रित हो गई और वहीं पलटी खा गई। उसमें सवार संत, पाली में सोजत सिटी निवासी छोगाराम देवासी और रामधाम आश्रम निवासी गोपालदास (१०) घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने सभी को बाहर निकाला और तीनों घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा, जहां पहुंचते ही संत सम्पतराम को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि छोगाराम की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बालसंत गोपालदास का इलाज चल रहा है।

Updated on:
12 Jan 2019 12:42 am
Published on:
12 Jan 2019 12:42 am