जोधपुर

दो प्रतिष्ठानों मिलावट के संदेह से 114 लीटर घी व 165 किलो वनस्पति जब्त

    शहर में स्वास्थ्य विभाग व जयपुर सेंट्रल खाद्य सुरक्षा टीम की संयुक्त कार्रवाई
less than 1 minute read
Oct 29, 2021
दो प्रतिष्ठानों मिलावट के संदेह से 114 लीटर घी व 165 किलो वनस्पति जब्त
दो प्रतिष्ठानों मिलावट के संदेह से 114 लीटर घी व 165 किलो वनस्पति जब्त

जोधपुर. मिलावटखोरों ने जोधपुर में डेरा डाल दिया है। शहर में दो प्रतिष्ठानों पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग व जयपुर खाद्य सुरक्षा टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 114 लीटर घी व 165 किलो वनस्पति जब्त की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवंत मंडा ने बताया कि राजस्थान खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ केके शर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को सेंट्रल टीम जयपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ जोधपुर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जोधपुर शहर के 2 प्रतिष्ठानों से मिलावट के संदेह से खाद्य पदार्थों को सीज किया गया। इस कार्रवाई में जयपुर सेंट्रल टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, संदीप अग्रवाल, भानु प्रताप सिंह, विशाल मित्तल के साथ जोधपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश शर्मा की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के रातानाडा स्थित महादेव मार्केटिंग फ र्म से गोकुल ब्रांड 114 लीटर घी व दूसरा माता का थान स्थित एएस ट्रेडिंग कंपनी से 165 किलो दीप प्रीमियम ब्रांड वनस्पति जब्त किया। जिनकी जांच आने के पश्चात अगर इन खाद्य पदार्थों में मिलावट पाई जाती है तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
29 Oct 2021 10:32 pm