
जोधपुर।
हैण्डीक्राफ्ट प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) में 35 वर्षो में पहली बार जोधपुर के दो हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (सीओए) सदस्य चुने गए है। हाल ही में जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ भरत दिनेश ईपीसीएच के सीओए सदस्य चुने गए है । उन्होंने गुरुवार को दिल्ली में ईपीसीएच की वार्षिक आमसभा में पद की शपथ ली । इससे ईपीसीएच की सीओए कमेटी में अब जोधपुर के दो हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों का प्रतिनिधित्व होगा। इससे पहले हंसराज बहेती सीओए कमेटी के सदस्य चुने जा चुके है । पिछले दिनो ईपीसीएच की चुनाव प्रक्रिया के दौरान डॉ दिनेश ने नोर्थन रीजन से अपना नामांकन भरा था व उनके सामने कोई और नाम न होने के कारण उनको निर्विरोध चुन लिया गया था । जयपुर के निर्यातक दिलीप बेद भी नोर्थन वेस्टर्न रीजन से निर्विरोध निर्वाचित हुए है। डॉ दिनेश ने बताया कि ईपीसीएच के माध्यम से कोविड के कारण निर्यातकों की व्यवसायिक समस्याओं को दूर करने व निर्यात को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे। ईपीसीएच के डायरेक्टर जनरल राकेशकुमार ने बताया कि ईपीसीएच के हाल ही में हुए चुनाव में देश के अलग-अलग रीजन से कुल 6 सीओए सदस्य चुने गए है ।
------