जोधपुर

दो घंटे पुलिस की नाकाबंदी, 645 चालान

- चौबीस थानों में थानाधिकारियों के नेतृत्व में सघन जांच
less than 1 minute read
Dec 07, 2020
दो घंटे पुलिस की नाकाबंदी, 645 चालान
दो घंटे पुलिस की नाकाबंदी, 645 चालान

जोधपुर.
बदमाशों की धरपकड़ व कोविड-19 के दिशा निर्देशों की पालना के लिए जोधपुर में रविवार शाम पांच से सात बजे तक ए श्रेणी की नाकाबंदी में 645 चालान बनाए गए।
पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने बताया कि शहर में शाम पांच से सात बजे तक थानाधिकारियों के नेतृत्व में ए श्रेणी की नाकाबंदी कराई गई। प्रत्येक थाना क्षेत्र में हथियारबंद नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान एमवी एक्ट की धारा 20 में 11, बिना नम्बर के तीन, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी के दस और बिना हेलमेट के 324 चालान बनाए गए। इसके अलावा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के 230, बिना मास्क के 67 चालान भी किए गए। नाकाबंदी के दौरान पुलिस कमिश्नर जोस मोहन स्वयं शहर में विभिन्न स्थानों पर घूमें और कार्रवाइयों की जांच की। साथ ही नाकाबंदी में मौजूद पुलिसकर्मियों से जानकारी भी ली। शहर में जगह-जगह हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों को देख शहरवासी भी एकबारगी सकते में आ गए।

Published on:
07 Dec 2020 12:21 am