जोधपुर

रंजिश में रेस्टोरेन्ट में हमला, युवक के जबड़े में जा घुसे छर्रे, इलाके में फैली सनसनी

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Nov 13, 2018
Injured

जोधपुर। हाईकोर्ट के ठीक पास आरटीडीसी घूमर होटल परिसर स्थित रेस्टोरेन्ट में हमले के दौरान गोली चलाए जाने से हमलावरों में शामिल एक युवक के जबड़े में छर्रे जा लगे वहीं, झगड़े में चपेट में आने से एक ग्राहक भी घायल हो गया। उदयमंदिर थाना पुलिस ने गोली चलाने वाले होटल संचालक को गिरफ्तार व घायल को पुलिस प्रहरे में मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरटीडीसी घूमर होटल परिसर में चिकन कॉर्नर का रेस्टोरेन्ट के संचालक राय बहादुर की किसी से रंजिश चल रही है। इसी के चलते सोमवार रात चार पांच युवक हमले की नीयत से रेस्टोरेन्ट में घुसे यह देख होटल संचालक ने विरोध जताया। दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट में छोटू सिंह के पांव में फ्रैक्चर हो गया। मामला बढ़ता देख रेस्टोरेन्ट संचालक ने पिस्तौल निकाला और बचाव में गोली चला दी। जिसके छर्रे हमलावर में शामिल रोहित वाल्मिकी के गाल से होकर जबड़े में जा घुसे। यह देख सभी हमलावर वहां से भाग निकले। सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल पहुँचाया।

सूचना मिलने पर पुलिस रेस्टोरेन्ट पहुंची, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। मध्यरात्रि बाद संचालक राय बहादुर को घर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने पूरा कहानी बताई। रोहित का मथुरादास माथुर अस्पताल में ऑपरेशन कर छर्रे निकाले गए हैं साथ ही उसको पुलिस पहरे में भर्ती रखा गया है। रेस्टोरेन्ट संचालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों तरफ से जानलेवा हमले के परस्पर विरोधी मामले दर्ज किए हैं।

Published on:
13 Nov 2018 05:03 pm