जोधपुर

चोरी की दो बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

- ग्यारह मोटरसाइकिल चोरियां करना कबूला- बाल अपचारी भी संरक्षण में
less than 1 minute read
Jan 08, 2021
चोरी की दो बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
चोरी की दो बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

जोधपुर. उदयमंदिर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरियों के मामले में गुरुवार को दो युवकों को गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की। दोनों ने ग्यारह मोटरसाइकिल चुराना कबूला है।
थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि दुपहिया वाहन चोरियों की वारदातों पर अंकुश के उद्देश्य से प्रमुख जगहों पर सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। फिर संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया।

वाहन चोरियां कबूल करने पर देचू थानान्तर्गत चांदसमा में शिवपुरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र हीराराम को नई सडक़ पर मिठाई की दुकान के पास से गिरफ्तार और एक बाल अपचारी को मिनर्वा कॉम्प्लेक्स के पास से पकड़ा गया। इन दोनों से गहन पूछताछ करने पर उदयमंदिर से तीन, देचू से दो, प्रतापनगर, सदर कोतवाली व बालेसर थाना क्षेत्र से एक-एक मोटरसाइकिल चोरियों का खुलासा हुआ।

इन दोनों के अलावा मूलत: पीलवा हाल नोख थानान्तर्गत जालूवाला निवासी कैलाश पुत्र शंकरलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। उसने फलोदी से दो मोटरसाइकिल चुराना कबूल किया है। आरोपियों से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

Published on:
08 Jan 2021 06:06 pm