
चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद, दो गिरफ्तार
जोधपुर.
उदयमंदिर थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से मिले सुरागों के आधार पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग स्थानों से चुराई दो मोटरसाइकिलें बरामद की।
थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि वाहन चोरियों को रोकने के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सादे वस्त्रों में पुलिस तैनात की गई। अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एएसआइ बींजाराम व अन्य पुलिसकर्मियों ने संदिग्धों से पूछताछ के बाद फलोदी में शैतानसिंह नगर निवासी सद्दाम पुत्र निजामुद्दीन और आमला गांव निवासी गोरखाराम पुत्र धन्नाराम मेघवाल को हिरासत में लिया। चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी शातिर वाहन चोर बताए जाते हैं। गोरखाराम के खिलाफ चोरी के 34 मामलों में कोर्ट में चालान हो चुका है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल नंदलाल, भंवरसिंह, रामखिलाड़ी, कांस्टेबल चूनाराम, अमरसिंह, रामप्रकाश व अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर का घनश्याम सिंह भी शामिल थे।