जोधपुर

मंडोर अस्पताल में डायलेसिस की दो यूनिट शुरू, पहले दिन 2 मरीजों को राहत

- 4 साल बाद हुआ उद्घाटन
less than 1 minute read
मंडोर अस्पताल में डायलेसिस की दो यूनिट शुरू, पहले दिन 2 मरीजों को राहत
मंडोर अस्पताल में डायलेसिस की दो यूनिट शुरू, पहले दिन 2 मरीजों को राहत

जोधपुर. डॉ सम्पूर्णानंद मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध श्री शिवराम नत्थूजी टाक राजकीय जिला चिकित्सालय में 2 डायलेसिस मशीनों का लोकार्पण शहर विधायक मनीष पंवार और महापौर कुंती देवड़ा ने किया। पहले ही दिन दो मरीजों के डायलेसिस की गई। यह मशीन 2017 में महिला बाग अस्पताल के लिए राज्य सरकार ने भेजी थी, लेकिन वहां पर जगह के अभाव के कारण युवा कांगे्रस के पूर्व जिला सचिव लक्ष्मणसिंह सोलंकी के आग्रह पर मण्डोर अस्पताल में रखवाई गई, जिसका उद्घाटन अब हुआ है।

उद्घाटन समारोह में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसएस राठौड़, अस्पताल प्रभारी डॉ. सुनीता भंसाली, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. सुरेन्द्रसिंह राठौड़, डॉ. नरेन्द्र सोलंकी, समाजसेवी जसवंतसिंह कच्छवाह सहित कई व्यक्ति उपस्थित थे। विधायक और महापौर ने अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सकीय व्यवस्थाएं भी जांची। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ राठोड़ ने ने 50 बेड के कोविड सेन्टर के लिए 23 लाख की ऑक्सीजन फि टिंग व प्लांट का कार्य जल्द प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। लक्ष्मण सिंह सोलंकी ने बताया कि इन मशीनों के चालू होने से डायलेसिस से जुड़े क्षेत्र के करीब 2 हजार मरीजों को नजदीकी सुविधा का लाभ मिलेगा।

Published on:
26 Apr 2021 08:19 pm