जोधपुर

उड़ान फ़ाउंडेशन ने पहुंचाई मानसिक विमंदित गृह में मदद

उड़ान फाउंडेशन की टीम का कोरोनाकाल में सेवा कार्य जारी है। उड़ान फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि टीम के सदस्यों ने नेत्रहीन विकास संस्थान की ओर से संचालित गुरुकृपा मानसिक विमन्दित गृह में राशन सामग्री की मदद पहुंचाई। इससे पहले करीब डेढ माह से जरूरतमंदों को राशन किट वितरण कर रही है
less than 1 minute read
Jun 10, 2021
उड़ान फ़ाउंडेशन ने पहुंचाई मानसिक विमंदित गृह में मदद
उड़ान फ़ाउंडेशन ने पहुंचाई मानसिक विमंदित गृह में मदद

जोधपुर। उड़ान फाउंडेशन की टीम का कोरोनाकाल में सेवा कार्य जारी है। उड़ान फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि टीम के सदस्यों ने नेत्रहीन विकास संस्थान की ओर से संचालित गुरुकृपा मानसिक विमन्दित गृह में राशन सामग्री की मदद पहुंचाई। इससे पहले करीब डेढ माह से जरूरतमंदों को राशन किट वितरण कर रही है। टीम के शहजाद खान, सुमित, गगन, जितेन, कुणाल, अविन छंगानी, दुष्यंत व्यास, भरत परिहार, सुमित बोरणा, भरत लोहिया, हर्षवर्धन माहेश्वरी, भरत जांगिड, सिद्धार्थ गोगड़, रितेश चांडक, यश व्यास मौजूद थे। उड़ान की टीम कोरोनाकाल की शुरुआत से ही सेवाकार्यों में जुटी है। इससे पहले राशन बैंक, प्लांट बैंक की पहल कर चुकी है। साथ ही बड़ली तालाब में एक अपील पर 200 से ज्यादा टैंकर पानी की व्यवस्था कर जलीय जीवों को बचाने में भूमिका निभाई
-------
मुस्कान ग्रुप ने बांटी मदद
जोधपुर।
मुस्कान ग्रुप की ओर से जरूरतमंद परिवारों को सूखी भोजन सामग्री वितरित की गई। ग्रुप के संस्थापक इंजीनियर निर्मल कुमार माथुर और अध्यक्ष मुक्ता माथुर ने बताया कि किसी भी उदास चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए मुस्कान ग्रुप प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में यह सेवा कार्य किए गए। इस मौके पर ब्रजेश नेपालिया, राजेंद्र कुमार और प्रकाश माथुर का सहयोग रहा।

Published on:
10 Jun 2021 07:21 pm