जोधपुर

जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस दुनिया के सर्वश्रेष्ठ होटल में शुमार

कोंडेनास्ट ट्रेवलर्स यूएस रीडर्स वार्षिक अवार्ड
less than 1 minute read
Umaid Bhawan of Jodhpur is one of the Best Hotels in the World
Ummed Bhawan Palace Jodhpur

जोधपुर.

सूर्यनगरी को विश्व के नक्शे पर पहचान दिलाने वाले उम्मेद भवन पैलेस को कोंडेनास्ट ट्रेवलर्स यूएस रीडर्स वार्षिक अवार्ड में दुनिया के 50 सर्वश्रेष्ठ होटल में शुमार किया गया है।

इसके अलावा पैलेस को लग्जरी होटल श्रेणी में विश्व के प्रथम आतिथ्य पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं उम्मेद भवन पैलेस को भारत में नम्बर एक, एशिया में नम्बर दो तथा ट्रिप एडवाइजर डॉट कॉम वेबसाइट की ओर से पूरे विश्व में नम्बर तीन का खिताब दिया गया है।

उम्मेद भवन को जोधपुर का गौरव-2018, जोधपुर फ ूड अवॉर्ड तथा वल्र्ड लग्जरी स्पा में नम्बर वन के खिताब से नवाजा गया है।

उम्मेद भवन पैलेस के महाप्रबंधक मेहरनवाज अवारी ने बताया कि पैलेस देश के सबसे अच्छे होटल के रूप में मान्यता प्राप्त है। यहां आने वाले मेहमानों के आतिथ्य सत्कार व सुविधाओं के आधार पर इसे विश्व का तीसरा सबसे अच्छा होटल माना गया है, जो गर्व का विषय है। उन्होंने पूर्व सांसद गजसिंह व हेमलता राजे सहित अन्य सदस्यों को भी इस विश्व स्तरीय उपलब्धि पर बधाई दी।

Published on:
13 Oct 2018 03:09 am