जोधपुर

अस्पताल से स्वस्थ होकर उम्मेद भवन लौटे गजसिंह

13 जुलाई को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती
less than 1 minute read
Jul 19, 2020
अस्पताल से स्वस्थ होकर उम्मेद भवन लौटे गजसिंह
अस्पताल से स्वस्थ होकर उम्मेद भवन लौटे गजसिंह

जोधपुर. अस्पताल में भर्ती पूर्व सांसद गजसिंह की माइनर सर्जरी के बाद रविवार को गोयल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पूर्व सांसद के निजी सचिव जगत सिंह राठौड़ ने बताया की वे अब पहले से स्वस्थ है और पुन: उम्मेद भवन पैलेस लौटने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। गजसिंह को एक सप्ताह पहले 13 जुलाई को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य जांच के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें सेप्टिसीमिया होने के कारण शरीर में व्हाइट ब्लड सेल प्रभावित होने से इन्फेक्शन हो गया था।

पूर्व सांसद गजसिंह का संक्षिप्त परिचय

-जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 13 जनवरी 1948 को जन्मे गजसिंह
- 16 फरवरी 1973 को राजकुमारी हेमलता राजे से देहरादून में विवाह
- जोधपुर को अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर प्रतिष्ठित करने में गजसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका
- 1978 से 1980 तक त्रिनिडाड में भारत की तरफ से हाई कमिश्नर जैसे उच्च पद को सुशोभित कर चुके हैं
- 22 मार्च 1990 से 4 जून 1993 तक राज्यसभा सदस्य
- विदेशी माहौल में पले बढ़े परंतु मातृभाषा से सदा जुड़ाव
- वर्ल्ड मोनुमेंट्स परिवार की ओर से विश्व स्तर पर दिया जाने वाला उच्चतम सम्मान एड्रियन अवार्ड से सम्मानित

Published on:
19 Jul 2020 10:37 pm