जोधपुर

केन्द्रीय मंत्री शेखावत की बेटी ने बढ़ाया जोधपुर का मान

31 दिन में 2500 किमी लंबे गंगा आमंत्रण अभियान को पूरा किया
less than 1 minute read
Nov 16, 2019
Union Minister Shekhawat's daughter raised value of Jodhpur
Union Minister Shekhawat's daughter raised value of Jodhpur

जोधपुर. भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय के 31 दिन और 2500 किलोमीटर लंबे पहले गंगा आमंत्रण अभियान में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत की बेटी सुहासिनी शेखावत ने शामिल होकर व अभियान पूरा करके जोधपुर और राजस्थान का मान बढ़ाया। सुहासिनी जोधपुर के सांसद एवं जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की बड़ी बेटी है।

इस लंबी गंगा यात्रा में स्वयं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की पुत्री सुहासिनी शेखावत ने न केवल भाग लिया, बल्कि पूरे अभियान में टीम के साथ रहीं। खुद जलशक्ति मंत्री ने 10 अक्टूबर को देवप्रयाग से ऋ षिकेश तक राफ्टिंग कर अभियान की शुरुआत कराई थी। 12 नवंबर को इस अभियान के पश्चिम बंगाल के फ्राजरगंज में समापन पर सुहासिनी शेखावत के इसमें भाग लेने का खुलासा हुआ। इसी दौरान सभी को पता चला कि सुहासिनी केंद्रीय गृह की बेटी है। हालांकि इसकी सुहासिनी के शामिल होने की जानकारी भी चुनिंदा अधिकारियों को थी। युवा सुहासिनी शेखावत पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उन्होंने ऑक्सफ ोर्ड से एडवांस लीडरशिप में डिप्लोमा किया है। अभियान का नेतृत्व भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर परमवीर सिंह ने किया। उनके साथ भारतीय सेना, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टोक्सिकोलॉजी के वैज्ञानिक, वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और एनडीआरएफ कर्मियों की टीम थी।

Published on:
16 Nov 2019 12:59 pm