जोधपुर

RAILWAY— यूपीआरएमएस ने शुरू किया अन्नपूर्णा भोजन सेवा अभियान

- रेलकर्मियों व मरीजों को पहुंचा रहे खाना

less than 1 minute read
May 18, 2021
RAILWAY--- यूपीआरएमएस ने शुरू किया अन्नपूर्णा भोजन सेवा अभियान

जोधपुर।
कोरोना महामारी में रेलकर्मियों व उनके परिजनों की सहायतार्थ उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जोधपुर मण्डल की ओर से रेलवे अस्पताल में अन्नपूर्णा भोजन सेवा अभियान शुरू किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पेरूमल यू के की उपस्थिति में रेलवे अस्पताल में भर्ती मरीजों, बीमार रेलकर्मियों व उनके के परिजनों के लिए खाने के पैकेट वितरित किए गए।
संघ के मण्डल सचिव अजय शर्मा ने बताया कि यूपीआरएमएस कोरोना महामारी में रेल प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा है। संघ ने इससे पहले एक सप्ताह तक रेलवे आवासी कॉलोनियों व रेलवे के कार्यालयों में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया। रेलवे अस्पताल में एक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन भेंट की तथा बीमार रेलकर्मियों के घरों तक दवाइयां पहुंचा रहे है। अब बीमार रेलकर्मियों व उनके परिजनों के लिए अस्पताल व घरों तक खाने के पैकेट पहुंचाने का अभियान शुरू किया गया है।
इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक, संघ के राजेन्द्र गुर्जर, भरत जोशी, पारस चौधरी, दिनेश कुमार, खुश कुमार, राजकुमार जॉन, विनय कुमार, मनोहर विश्नोई तथा रेलवे अस्पताल के नर्सिंगकर्मी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Published on:
18 May 2021 06:42 pm
Also Read
View All