जोधपुर

मंत्री शेखावत ने किसानों से की अपील, कहा विज्ञान केंद्रों से जुडक़र कृषि कार्यों को बनाएं उन्नत

केन्द्रीय राज्य मंत्री शेखावत का फलोदी दौरा, कई विकास कार्याें का किया लोकार्पण  
2 min read
Feb 28, 2019
gajendra singh shekhawat in phalodi
फलोदी में कृषि विज्ञान केंद्र का लोकार्पण करते हुए

फलोदी. केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री गजेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत फलोदी दौरे पर रहे। शेखावत ने फलोदी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण किया तथा लोगों को सम्बोधित किया।कृषि विज्ञान केन्द्र के मोहरा रोड़ पर 1.43 करोड़ की लागत से नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण बुधवार को समारोहपूवर्क हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, विशिष्ट अतिथि विधायक पब्बाराम विश्नोई, अध्यक्ष कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति डॉ. बलराज सिंह ने नवीन भवन का लोकार्पण किया तथा भवन का अवलोकन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री शेखावत ने कहा कि भारत में ७०० कृषि विज्ञान केन्द्र कार्यरत है तथा इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। शेखावत ने कृषि विज्ञान केन्द्र के २० हैक्टेयर क्षेत्र के प्रदर्शन फार्म के लिए चारदीवारी के लिए राशि केन्द्र सरकार से स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसान कृषि विज्ञान केन्द्रों से जुड़कर कृषि में वैज्ञानिक पद्धतियों, तकनीकों को अपनाएं।

कार्यक्रम में कुलपति डॉ. बलराज सिंह, विधायक पब्बाराम विश्नोई, अटारी निदेशक डॉ. एस के सिंह, डॉ. ईश्वरसिंह ने भी सम्बोधित किया तथा केवीके अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र ङ्क्षसह चांदावत ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक डॉ. बी के द्विवेदी, केवीके अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रङ्क्षसह चांदावत, एसडीएम पुष्पाकंवर सिसोदिया, डॉ. महेन्द्र कुमार, डॉ. गजानंद नागल, डॉ. मनमोहन पूनिया, सरपंच छैलूसिंह, माधुसिंह देवड़ा, ओम बोहरा, जानकीलाल शर्मा, रतन मेघवाल, बालकृष्ण महाराज आदि उपस्थित रहे।

इन कार्याें का भी हुआ लोकार्पण-

केन्द्रीय राज्य मंत्री शेखावत, डीआरएम गौतम अरोड़ा की उपस्थिति में फलोदी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 1 व 2 के विस्तार कार्य का लोकार्पण हुआ। इस दौरान शेखावत ने फलोदी रेलवे के अधिकारियों को स्टेशन पर कोच इंडीकेटर लगाने की बात कही तथा लोगों ने प्लेटफॉर्म नं. 2 पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, अंबेडकर सर्किल पर अंडर ब्रिज निर्माण कार्य को पूरा करवाने की मांग की। इसी प्रकार शेखावत ने विधायक पब्बाराम विश्नोई, नगरपालिकाध्यक्ष कमला थानवी व ईओ अविनाश शर्मा की उपस्थिति में मलार रोड़ के निकट इंडोर स्पोर्ट हॉल का लोकार्पण, नवनियुक्त पालिका के १३५ सफाईकर्मियों के बकाया वेतन की अंतिम किश्त का भुगतान किया।

Published on:
28 Feb 2019 12:29 pm