जोधपुर

Valentines Day Week पैशन दिखा, रोज डे मनाया

जोधपुर ( jodhpur news.current news ). जोधपुराइट्स लव बड्र्स में वैलेंटाइन डे वीक ( valentines day week ) का गजब का पैशन नजर आ रहा है। वैलेंटाइन्स डे ( Valentines Day ) काउंट डाउन ( Valentines Day Count Down ) शुरू हो गया है। यूथ में गजब का पैशन है और शहर में आज जोधपुराइट्स रोज डे ( roses day ) मनाते हुए नजर आए ( Rose Day celebrated ) । शहर के बाजारों में गुलाब के फूलों की खूब बिक्री हुई ( latest nri news in hindi ) ।
2 min read
Feb 07, 2020
Valentines Week
Valentines Week

जोधपुर ( jodhpur news.current news ). जोधपुराइट्स लव बड्र्स में वैलेंटाइन डे ( Valentines Day ) का गजब का पैशन नजर आ रहा है। कपल्स पिछले काफी अरसे से वैलेंटाइन्स डे वीक ( valentines day week ) का इंतजार कर रहे थे। वैलेंटाइन्स डे ( Valentines Day ) काउंट डाउन ( Valentines Day Count Down ) शुरू हो गया है। सनसिटीजन्स ने आज रोज डे उत्साह से मनाया ( Rose Day celebrated )। बाजार का नजारा करने पर मालूम हुआ कि रोज डे ( roses day ) पर आज बाजारों में गुलाब के फूलों की खूब बिक्री हुई। गुलाब की कली व छोटे व बड़े बुके का खूब आदान प्रदान हुआ। कहीं गुलाब के फूलों से बनाए गए दिल भी दिखाई दिए ( latest nri news in hindi )।

ब्लूसिटी के लाइफ स्टाइल मार्केट में वैलेंटाइन्स वीक की खरीदारी शुरू हो गर्ई है। बॉयेज और गल्र्स एक दूसरे को सरप्राइज गिफ्ट देना चाहते हैं। शहर के मार्केट्स में तरह तरह की साड़ीज, ज्वैलरी,वॉचेज, गैजेट्स खासकर मोबाइल्स की खरीदारी के प्रति उत्साह दिखाई दिया। ब्लूसिटी के बाजारों में न्यू लव कपल्स के लिए मैंडारिन डक्स के जोड़े खास दिखाई दिए। इसके साथ ही ड्रीम कैचर भी गिफ्ट के तौर पर देने के लिए स्पेशल हैं। ये स्पेशयली बेडरूम में लगाए जाते हैं। इसके अलावा खरीदारों में टेडी बियर, हार्ट और आर्टिफिशियल फ्लॉवर्स की भी डिमांड है। इसमें अलग-अलग तरह के डिजाइन ग्राहकों को लुभाते हुए नजर आए। प्रेम के वैलेंटाइन डे और वीक के लिए लव कपल्स के अलावा फैमिलीज के अन्य लोग भी खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। इसमें एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव व जीवन में प्रगति के लिए शुभ चिन्ह के रूप में वे तरह तरह की चीजें खरीदते हुए नजर आए। इसमें जोधपुराइट्स समृद्धि के प्रतीक माने जाने वाले ड्रैगन की भी खरीदारी कर रहे हैं। जोधपुराइट्स की नजर में पर्स, चश्मा, पेन, डायरी, लेपटॉप बैग, मोबाइल कवर, टेबल स्पीकर, कैमरा कवर, ब्लूटूथ, शेविंग किट, बैल्ट, वॉलेट, दुपट्टा, ज्वैलरी, ईयरिंग्स, परफ्यूम, डियोडिरेंट, ब्रांच, कोटपिन, मेकअप बॉक्स, सॉफ्ट टॉय, टेडीबियर, वैनिटी बॉक्स, कॉस्मेटिक्य, फिटनेस बैंड, फुटवियर, शर्ट, जींस, ट्राउजर, सूट, साड़ीज और चूडिय़ां भी एक अच्छा गिफ्ट हो सकते हैं।

ये दिन स्पेशल
7 फरवरी - रोज डे

8 फरवरी -प्रपोज डे
9 फरवरी -चॉकलेट डे

10 फरवरी -टेडी डेे
11 फरवरी -प्रॉमिस डे
12 फरवरी -हग डे
13 फरवरी -किस डे
14 फरवरी -वैलेंटाइंस डे