जोधपुर

VANDE BHARAT : यात्रियों को मिल रहा लजीज फूड

स्थानीय व्यंजनों को जायका: मिर्ची बड़ा, घेवर, माखनवड़ा, मालपुआ व लस्सी- जोधपुर से साबरमती तक यात्रियों को नाश्ते व लंच-डिनर में मिलेंगे अलग आयटम
less than 1 minute read
Jul 11, 2023
VANDE BHARAT : यात्रियों को मिल रहा लजीज फूड
VANDE BHARAT : यात्रियों को मिल रहा लजीज फूड

जोधपुर।

जोधपुर से साबरमती तक चल रही वन्दे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रियों को स्थानीय व्यंजनों को स्वाद लेने का मौका मिलेगा। ट्रेन में यात्रियों को इवनिंग स्नैक्स, लंच व डिनर में अलग-अलग दिनों में स्थानीय व्यंजन भोजन में परोसे जाएंगे। जिनमें जोधपुर का प्रसिद्ध मिची बड़ा, मोगर की कचौरी, लस्सी के अलावा घेवर, माखनवड़ा व मालपुआ भी मिलेगा।
---

यह एसी चेयर कार में
- सुबह की चाय- ब्रांडेड प्री-मिक्स टी, ब्लैक/लेमन/ग्रीन टी, ब्लैक कॉफी, कुकीज।

- नाश्ता- पराठा, सब्जी, वेज कटलेट, दही, पोहा, उपमा, इडली, पुड़ी-सब्जी, मसाला ऑमलेट, एगलैस केक, प्री-मिक्स टी।
- इवनिंग स्नैक्स - आलू वडा, दाल कचौरी, मिर्ची वड़ा, समोसा, लस्सी, छाछ, ज्यूस, चाय।
- लंच/डिनर- सूप, चावल, मटर पुलाव, वेज पुलाव, गट्टा पुलाव, रोटी, लच्छा पराठा, मिस्सी रोटी, दाल, मटर पनीर, सूखी सब्जी, चिकन, दही, आइस्क्रीम, गुलाब जामुन, बालुशाही ।
------------

एसी एक्जीक्यूटिव
सुबह की चाय- ब्रांडेड प्री-मिक्स टी, ब्लैक/लेमन/ग्रीन टी, ब्लैक कॉफी, दो बिस्कुट।
नाश्ता- पराठा, सब्जी, वेज कटलेट, दही, मसाला ऑमलेट, चीज ऑमनेट, फिंगर चिप्स, नारियल पानी, लस्सी, ज्यूज, फ्रूट में केले, सेब।
इवनिंग स्नैक्स- आलू वडा, दाल कचौरी, मिर्ची वड़ा, समोसा, ब्राउनी, ड्राई फ्रूट, लस्सी, छाछ, ज्यूस, चाय।
लंच/डिनर- सूप, चावल, रोटी, दाल, सब्जी, सूखी सब्जी, चिकन, दही, आइस्क्रीम, लड्डू, खीर, घेवर, कलाकंद, माखनवड़ा, मालपुआ।
---------

वन्दे भारत में यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता दिया जाएगा। साथ ही, स्थानीय व्यंजनों को स्वाद लेने का मौका मिलेगा।
विकास खेड़ा, सीनियर डीसीएम

जोधपुर रेल मण्डल

Published on:
11 Jul 2023 10:00 pm