जोधपुर

लॉक डाउन में निकल रहे वाहन हो रहे जब्त, अदालतें खुलने पर ही हो सकेंगे रिलीज

लॉक डाउन में वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद है। इसके बाद भी यदि कोई व्यक्ति वाहन लेकर निकलता है तो वह सावधान हो जाए। पुलिस ऐसे वाहनों को न सिर्फ सीज कर रही है बल्कि यह वाहन लॉक खुलने पर रिलीज यानि छुड़ाए भी नहीं जा सकेंगे। आवश्यक सेवा वाले दुकानदार, कर्मचारी पुलिस की ओर से जारी परमिट वाले वाहन ही लेकर निकल सकते हैं।
less than 1 minute read
police seize vehicles
police seize vehicles

जोधपुर. लॉक डाउन में वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद है। इसके बाद भी यदि कोई व्यक्ति वाहन लेकर निकलता है तो वह सावधान हो जाए। पुलिस ऐसे वाहनों को न सिर्फ सीज कर रही है बल्कि यह वाहन लॉक खुलने पर रिलीज यानि छुड़ाए भी नहीं जा सकेंगे। आवश्यक सेवा वाले दुकानदार, कर्मचारी पुलिस की ओर से जारी परमिट वाले वाहन ही लेकर निकल सकते हैं। ऐसे वाहनों को छोडऩे का अधिकार सिर्फ न्यायिक अधिकारी को ही है।

थाने व कंट्रोल रूम ही नहीं लाइन परिसर भी फुल
लॉक डाउन के बावजूद शहर में अनेक व्यक्ति वाहन लेकर निकल रहे हैं। इनकी रोकथाम के लिए पुलिस ने सख्त रवैया अपनाकर एमवी एक्ट में चालान और जब्त करना शुरू कर दिया था। स्थिति यह हो गई है कि न सिर्फ पुलिस स्टेशन व कंट्रोल रूम बल्कि पुलिस लाइन परिसर भी वाहनों से भर चुका है।

रेलवे ने कर्मचारियों के लिए चलाई 'राहत की ट्रेन'
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जोधपुर रेल मण्डल की ओर से अपने कर्मचारियों के लिए शनिवार को आपातकालीन वाहन के रूप में विशेष ट्रेन चलाई गई। यह राहत की टे्रन जोधपुर से जैसलमेर तक चलाइ गई। ट्रेन को मण्डल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने सुबह 11.25 बजे रवाना किया, जो शाम 6 बजे जैसलमेर पहुंची। ट्रेन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ने मंडोर से जैसलमेर तक प्रत्येक स्टेशन पर कर्मचारियों को आवश्यक सामान साबुन, सेनेटाइजर, मास्क, हैंड ग्लब्स वितरित किए। मंडोर से जैसलमेर तक प्रत्येक स्टेशन पर सोडियम हाइपो क्लोराइड घोल का स्प्रे, पैनल रूम व कार्यालय में करने के निर्देश दिए।

Published on:
29 Mar 2020 06:23 pm