जोधपुर

जोधपुर में खुलेआम सड़क पर हुई बर्थडे पार्टी, यूं छलके जाम, वीडियो वायरल

जोधपुर में खत्म हुआ पुलिस का डर, अपराधियों के हौंसले बुलंदियों पर  
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2017, 8:00 PM IST
birthday party on roads in Jodhpur
birthday party on roads in Jodhpur

जोधपुर कमिश्नरेट में आए दिन लूट-मार, चोरी, फायरिंग से जोधपुर की जनता भयभीत है और जोधपुर हाईकोर्ट की पीठ ने भी इस आपराधिक माहौल के चलते प्रसंज्ञान लिया है। ऐसे में खुलेआम जोधपुर महामंदिर हेम सिंह जी का कटला जैन स्थानक के बाहर एक युवक अपने कुछ मित्रों के साथ खुलेआम बर्थडे पार्टी मना रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में छलका रहे हैं जाम

इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि किस तरह ये युवक कानून कायदे और लोगों की सुविधा को ताक पर रख कर खुलेआम बीयर की बोतलों से बीयर एक दूसरे पर उछाल रहे हैं। लोगों का विरोध करने पर लोगों को घर से बाहर बुलाते हुए धमकियां देते हुए भी नजर आ रहे हैं।

महज तीन सौ मीटर दूर है थाना

इन लोगों में पुलिस का तो खौफ बिल्कुल नहीं रह गया है। इसका उदाहरण है महज तीन सौ मीटर के दायरे में पुलिस थाना होने के बावजूद लोगों को धमकियां देना और इस तरह बर्थडे पार्टी मनाना। इस घटना से एक बार फिर अनुमान लगाया जा सकता है कि जोधपुर पुलिस अपनी ड्यूटी को लेकर कितनी सजग है। किसी ने यह बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब चल रहा है। लोग काफी कमेंट कर रहे हैं।

जोधपुर पुलिस का उड़ रहा मखौल

जोधपुर में फायरिंग और मर्डर जैसे बड़ी वारदात होने के बाद तो सोशल मीडिया पर जोधपुर पुलिस का गजब मखौल उड़ाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को पुलिस की नाकामियों से जुड़े मैसेजेस फार्वर्ड कर रहे हैं। ये वीडियो जो वायरल हुआ है, उस वीडियो से साफ जाहिर है कि लोगों में अब पुलिस का डर नहीं है। अपराध करने वाले बैखौफ हो कर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और जोधपुर की पुलिस महज दर्शक बन कर देख रही है। अब तक फायरिंग करने वाले शूटर्स को भी पुलिस पकड़ नहीं सकी है। ये शूटर्स यहां किसी को मार कर राजस्थान से भी बाहर भाग गए और पुलिस के हाथ खाली रह गए। मलाल कर रही है तो यहां की भोली भाली जनता। डर रही है तो यहां की मासूम जनता, जिसका कोई कसूर नहीं है।

Published on: