1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर: सिटी बस पलटी, कॉलेज के दस विद्यार्थी घायल, ईलाज जारी

जोधपुर निफ्ट के विद्यार्थी हादसे में हुए घायल  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 24 Sep 2017, 5:43 PM IST

road accident in Jodhpur

road accident in Jodhpur

जोधपुर शहर के समीप करवड़ और नौ मील के बीच सिटी बस गड्ढे में फंसने के कारण निफ्ट कॉलेज के करीब दस लोग घायल हो गए। सूचना के अनुसार इस हादसे में निफ्ट जोधपुर के घायल विद्यार्थियों व अन्य घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए मंडोर सैटेलाइट अस्पताल ले जाया गया। वहां से घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार जोधपुर सिटी बस रूट नम्बर 1 करवड़ स्थित निफ्ट जोधपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान सड़क किनारे करवड़ स्थित फ्लाईओवर पर फैली निर्माण सामग्री में ***** धंसने के कारण सिटी बस में बैठे करीब दस लोग घायल हो गए। इनमें आठ निफ्ट कॉलेज के विद्यार्थी हैं और दो अन्य यात्री हैं।

ये विद्यार्थी हुए घायल

इसमें घायल अर्पित, आदित्य, रिया, आरित्या, नमन, वैभव व कपिल जैन आदि युवा घायल हो गए। घायलों का उपचार मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में इलाज किया जा रहा है।

सिटी बस ने खाई पालटी

करवड़ में बन रहे फ्लाईओवर की निर्माण सामग्री में रास्ते पर कंक्रीट फैली थी। जिस पर फिसलकर सिटी बस अनियंत्रित हो गई और पलटी खा गई। सिटी बस एक दो बार पूरी तरह पलट कर रुकी। इसके बाद वहां मौजूद लोग निजी वाहनों से घायलों को मंडोर सैटेलाइट अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर कर दिया। सभी घायलों का उपचार जारी है। सभी घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। एक बारगी अस्पताल में माहौल गमगीन हो गया। परिजन रोते हुए यहां पहुंचे, लेकिन अपने बच्चों को सलामत देख सबने राहत की सांस ली। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


नहीं थम रहे सिटी बस से हादसे

आपको बता दें कि जोधपुर में सिटी बस से हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। कुछ समय पहले ही सिटी बस ने एक युवक को कुचल दिया। इससे पहले भी सिटी बसों की वजह से कईयों ने जान गंवाई है।