जोधपुर

video : जोधपुर में आईपीएल मैच की उम्मीदें जागीं, कैसे? जानिए

जोधपुर के बरकतउल्लाह खां स्टेडियम में आईपीएल मैच होने की उम्मीदें जाग उठी हैं। बीसीसीआई टीम जोधपुर आई और उसने लोकेशंस देखी है।
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2018, 9:33 AM IST
Jodhpur IPL matches hopes, how? read
barkatullah khan stadium

क्रिकेट के दीवानों के लिए एक खुशखबरी है। जोधपुर के बरकतउल्लाह खां स्टेडियम में आईपीएल और दूसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने की उम्मीदें जाग उठी हैं। बीसीसीआई टीम जोधपुर आई और उसने लोकेशंस देखी है। टीम ने जयपुर में होने वाले आईपीएल मैच का जोधपुर में मेगा स्क्रीन पर प्रदर्शन करने के लिए लोकेशन्स देखी हैं। यानी अब जोधपुर के क्रिकेट प्रेमी दर्शक आईपीएल मैच का बड़े स्क्रीन पर देखने का लुत्फ उठा सकेंगे।


उम्मीदें अभी जिंदा
जोधपुर में आईपीएल को लेकर खेलप्रेमियों की उम्मीदें अभी जिंदा है। यह उम्मीदें पूरी होगी या नहीं, यह तो पता नहीं। लेकिन जयपुर में खेले जाने वाले आईपीएल मैचों को बड़े पर्दे पर दिखाने की पूरी तैयारी है। इसी सिलसिले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मार्केटिंग व एडवरटाइजिंग विंग की टीम सोमवार को जोधपुर आई। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) जोधपुर के अध्यक्ष अंजनी कुमार माथुर व सचिव रामप्रकाश चौधरी ने टीम की अगवानी की। बीसीसीआई की इस टीम को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स व अन्य टीमों के बीच होने वाले आईपीएल मैचों को जोधपुर में बड़े पर्दे पर दिखाने के निर्देश दिए गए हैं।

------
प्रमुख जगहों का निरीक्षण किया

बीसीसीआई टीम ने डीसीए के पदाधिकारियों के साथ पहले रेलवे स्टेडियम और बाद में बरकतुल्लाह खां स्टेडियम का निरीक्षण किया। डीसीए के सचिव रामप्रकाश चौधरी ने बताया कि बीसीसीआई के विज्ञापन शाखा प्रभारी सुमित व उनकी टीम ने रेलवे स्टेडियम का निरीक्षण किया। उसके बाद इस टीम ने बरकतुल्लाह खां स्टेडियम तथा अन्य स्थानों में महावीर कॉम्प्लेक्स व रावण का चबूतरा मैदान की लोकेशन्स देखी। सुमित ने बताया कि जयपुर में राजस्थान रॉयल्स व अन्य टीमों के बीच हो रहे मैच नि:शुल्क जोधपुर में दिखाने के लिए अधिकृत किया गया है। ये मैच जोधपुर के साथ राज्य में कोटा में भी बड़े 35 एममए स्क्रीन पर लाइव दिखाए जाएंगे। इसके लिए कुर्सियों व अन्य सुविधाओं का पूरा खर्चा बीसीसीआई उठाएगी।
--

रेलवे मैदान को प्राथमिकता
बीसीसीआई के विज्ञान शाखा प्रभारी ने बताया कि उन्होंने सभी मैदान देख लिए है। प्राथमिकता में रेलवे मैदान है, जो कि शहर के बीच में आया हुआ है। उसके बाद बरकतुल्लाह खां स्टेडियम और फिर महावीर कॉम्प्लेक्स व रावण का चबूतरा मैदान भी है।

Published on: