जोधपुर

Las Vegas attack: हमले से बची जोधपुर की रविना ने बयां किए दहशत के पल, ऐसे रही सेफ

जोधपुर की रविना अपने पति चिराग संग कान्फ्रैंस में भाग लेने गई थी  
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2017, 3:00 PM IST
las vegas attack
las vegas attack

अमरीका के लास वेगास स्थित जिस मेंडिले बे होटल से फायरिंग हुई थी, उसी के पास में जोधपुर मण्डोर रोड स्थित वीरेंद्र नगर की निवासी रविना शर्मा भी अपनी पति चिराग के संग ठहरी हुई थी। वहां रविवार रात हुए कंसर्ट में दोनों के भाग लेने का कार्यक्रम था। चिराग को न्यूयार्क में काम होने से दोनों ही दिन में ही न्यूयॉर्क की फ्लाइट पकड़ ली और फायरिंग की घटना रात को घटित हो गई। न्यूयॉर्क से मोबाइल पर बातचीत में चिराग और रविना ने बताया कि वे टीवी पर समाचार देख एकबारगी उनकी धड़कनें बढ़ गई। मेंडिले बे होटल में पीछे ठहरे कुछ जान-पहचान के लोगों से फोन कर कुशलक्षेम पूछी। चिराग ने बताया कि भारतीय तो सुरक्षित थे ही, उनका न्यूजीलैंड का एक कस्टमर भी सकुशल निकला। कंसर्ट में भाग लेने की थी योजना, काम से न्यूयॉर्क निकलना पड़ा

सड़क पार जाने के लिए केवल ब्रिज


चिराग ने बताया कि लास वेगास में मेडिंले बे, एक्स केलिबर और लगजर एक ही कम्पनी की तीन होटलें हैं। तीनों एक ही कैंपस में हैं। वे एक्स केलिबर में रुके थे। वहां आने-जाने के लिए एक ब्रिज बना हुआ है। ब्रिज के नीचे मैदान है, जहां कंसर्ट हुआ था। सड़क के उस पार जाने के लिए केवल ब्रिज ही रास्ता है। ऐसे में गोलीबारी के समय लोगों को भागने के लिए ब्रिज का सहारा लेना पड़ा। अमरीका में इस घटना को लेकर लोगों को बहुत नाराजगी है। रविना ने बताया कि सोमवार को न्यूयॉर्क में भी दिनभर इस घटना के बारे में चर्चा चलती रही। मुंबई निवासी चिराग का रसायन का व्यवसाय है और वे कॉन्फ्रेंस में भाग लेने लास वेगास गए थे। गौरतलब है कि रविवार रात म्यूजिक कंसर्ट में शामिल लोगों पर मेंडिले बे होटल के कमरे से स्टीफन नामक व्यक्ति ने मशीनगन से अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई।

Published on: