जोधपुर

अपने जन्मदिन पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने किसानों को लेकर कह दी ये बड़ी बात…

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन

2 min read
Oct 03, 2017
Jodhpur MP celebrates his birthday

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिवस पर मंगलवार को शहर में कई संगठनों के द्वारा सामाजिक सरोकार कार्यक्रम आयोजित किए गए। शेखावत अपनी पत्नी संग बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रसाद से आशीर्वाद लेने पहुंचे। संत राम प्रसाद ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।

जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत का केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्य मंत्री बनने के बाद प्रथम बार ओसियां पहुंचने पर कस्बे में स्थित शक्ति वाटिका में श्री गजसिंह शिक्षण संस्थान अध्यक्ष गुलाबसिंह भाटी, ओसियां राजपूत सभा अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह तंवर व सचिव पदमसिंह भाटी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

किसान के घर से निकलता है खुशहाली का रास्ता


इस मौके शेखावत ने कहा कि देश में खुशहाली का रास्ता किसान के घर से होकर निकलता है जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक देश की तरक्की सम्भव नहीं होगी। उन्होंने किसानों को कृषि में नवीन तकनीकी का प्रयोग करने की बात कही। इस अवसर पर लोहावट प्रधान भागीरथ बेनीवाल, हरिनारायणसिंह राठौड़, श्री सच्चियाय माताजी ट्रस्ट ओसियां अध्यक्ष मोहनसिंह उदावत, पूर्व उपसरंपच कैलाशसिंह भाटी, जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता रणवीरसिंह शेखावत, सुरेन्द्रसिंह खीरवा, भाजपा मथानिया मंडल अध्यक्ष केप्टन नरपत रिनिया, भाजयुमों ओसियां मंडल अध्यक्ष करणसिंह धुन्धाड़ा, कालूसिंह, हुकमसिंह भाटी व महामंत्री बलवीरसिंह तापू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं के प्यार से मिलती है ऊर्जा

इससे पूर्व शेखावत का भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ सारण व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश तापू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोधपुर रोड पर स्थित एक निजी होटल में फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके शेखावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्यार से ही कार्य करने की उर्जा मिलती है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको पूरा करने के लिए वो निरन्तर प्रयास करते रहेंगे। केंद्रीय मंत्री इस दौरान काफी खुश नजर आए। आपको बता दें कि शेखावत को हाल ही में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री का प्रभार मिला है।

ये भी पढ़ें

जोधपुर के इस परिवार में अंधेरा कर गई आज की सुबह, ट्रक की टक्कर से सगे भाई-बहन की मौत
Published on:
03 Oct 2017 04:20 pm
Also Read
View All