जोधपुर

जोधपुर में पिता का इलाज कराने आए बेटे पर गिरा ढाई फीट का पत्थर, हालत नाजुक

एमडीएम अस्पताल के नीचे एमआरआई के गेट के पास की घटना, युवक की हालत गंभीर  

2 min read
Oct 14, 2017
accident

ओसियां गांव से अपने पिता का डायलिसिस करवाने शुक्रवार को मथुरादास माथुर अस्पताल आए एक युवक पर ढाई फीट का पत्थर गिर गया। बताया जाता है कि ऊपर कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा था, उस जगह से यह पत्थर आकर गिरा। हादसे में युवक के सिर पर गहरी चोटें आई है। उसकी हालत गंभीर है। जिसका इलाज ट्रोमा आईसीयू में चल रहा है।

ओसियां निवासी माणकराम ने बताया कि उसका भाई रूपाराम (28) पुत्र उदाराम उसके पिता का डायलिसिस करवाकर एमआरआई गेट के पास से होकर गुजर रहा था। इस बीच ऊपर डेढ़ फीट का भारी पत्थर आकर उसके सिर पर गिर गया, जिससे रूपाराम वहीं अचेत सा हो गया। उसको तुरंत एमडीएम ट्रोमा में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार कर सिर पर टांके इत्यादि लगाए। उसके बाद रूपाराम को ट्रोमा आईसीयू में भेज दिया गया। चिकित्सक रूपाराम की हालत गंभीर बता रहे है। रूपाराम सप्ताह में दो बार मंगलवार व शुक्रवार को पिता का डायलिसिस करवाने एमडीएम अस्पताल आता है। इस घटना के बाद परिजन सहम गए। हादसे के समय रूपाराम के मरीज पिता उदाराम उस समय नजदीक में खड़े थे। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके भास्कर ने बताया कि कंस्ट्रक्शन में सारी जिम्मेवारी पीडब्ल्यूडी की है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी भी उन्हें पत्रिका के माध्यम से हुई है।

ये भी पढ़ें

डेढ़ माह बाद होनी थी शादी तो आखिर क्यों की आत्महत्या, जानिए क्या है मामला ..

इलाज कराने शहर आया, सड़क पर गिरने से मौत


वहीं रावण का चबूतरा के पास रेजिडेंसी रोड पर निजी अस्पताल के सामने सड़क पर गिरने से सिर में लगी चोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह खुद का इलाज कराने अस्पताल जा रहा था।

शास्त्रीनगर थाना पुलिस के अनुसार तिंवरी के पास घेवड़ा गांव निवासी प्रेम सिंह (55) पुत्र नैन सिंह गुरुवार को खुद के स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए जोधपुर आया था। वह पैदल ही मणिधारी अस्पताल जा रहा था। अस्पताल के सामने ही वह अचानक सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गम्भीर चोट आई। आस-पास के लोगों ने उसे संभाला और मथुरादास माथुर अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। शुक्रवार को परिजन की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा गया। मृतक के भाई नरपत सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें

वासुदेव हत्याकांड- हाथ लगे आरोपी ने किया ये नया खुलासा…
Published on:
14 Oct 2017 10:54 am
Also Read
View All