11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेढ़ माह बाद होनी थी शादी तो आखिर क्यों की आत्महत्या, जानिए क्या है मामला ..

- दो दिन बाद मिला युवक का शव  

2 min read
Google source verification
crazy suicide cases in jodhpur

crazy suicide cases in jodhpur

जोधपुर .शादी के डेढ़ माह पहले मोटरसाइकिल पर घूमने के दौरान मंगेतर के दुर्घटना में चोटिल होने के बाद एक युवक कायलाना में जा कूदा। दो दिन बाद गुरुवार को उसका शव मिला। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाकर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

थानाधिकारी लेखराज सियाग के अनुसार रातानाडा में न्यू लोको कॉलोनी निवासी डालसिंह (२८) पुत्र तेजसिंह का शव शाम को कायलाना झील में मिला, जिसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया गया। उसके पास मिले लाइसेंस से शव की पहचान हो पाई। परिजन के पहुंचने के बाद शव मोर्चरी भिजवा दिया गया, जहां संभवत: शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि कपड़े बेचने का कार्य करने वाले डालसिंह की शादी डेढ़ महीने बाद नवम्बर में होनी थी। वह दो दिन पहले मंगलवार को घरवालों की बिना जानकारी के अपनी मंगेतर के साथ घूमने के लिए गया था। इस दौरान मंगेतर नीचे गिर गई। उसे चोट लगी तो डाल सिंह ने एमडीएम अस्पताल में भर्ती करा दिया था। परिजन के अस्पताल पहुंचने के बाद वह गायब हो गया। घर न पहुंचने पर परिजन ने शास्त्रीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस को अंदेशा है कि घरवालों की बिना जानकारी के मंगेतर को घूमाने ले जाने व फिर दुर्घटना में चोटिल होने के कारण वह अस्पताल से कायलाना पहुंचा और पानी में कूदकर आत्महत्या कर ली। शादी के डेढ़ माह पहले मोटरसाइकिल पर घूमने के दौरान मंगेतर के दुर्घटना में चोटिल होने के बाद एक युवक कायलाना में जा कूदा। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाकर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। उसके पास मिले लाइसेंस से शव की पहचान हो पाई। परिजन के पहुंचने के बाद शव मोर्चरी भिजवा दिया गया, जहां संभवत: शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।